नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर संभाली देश की बागडोर, 24 कैबिनेट मंत्री समेत 57 मंत्रियों ने ली शपथ
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार-2 में उनका कद दूसरे नंबर का ही रहेगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पीएम मोदी के साथ कुल 24 कैबिनेट मंत्रियों, 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ सपा नेता मुलायम सिंह यादव भी समारोह में मौजूद थे। शाहिद कपूर, कंगना रनौत समेत कई फिल्मी सितारों के अलावा प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और रतन टाटा भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। उधर, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार में उनकी पार्टी शामिल नहीं होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र में इस तरह से सांकेतिक भागीदारी में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। जेडीयू को कैबिनेट में एक पद ऑफर किया गया था। मंत्रियों की सूची इस प्रकार से है-
कैबिनेट मंत्री
1. राजनाथ सिंह (भाजपा)- रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह (भाजपा)- गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी (भाजपा)- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
4. डी वी सदानंद गौड़ा (भाजपा)- रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण (भाजपा)- वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय
6. राम विलास पासवान (लोजपा)- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
7. नरेंद्र सिंह तोमर (भाजपा)- कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
8. रवि शंकर प्रसाद (भाजपा)- कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
9. हरसिमरत कौर बादल (अकाली दल)- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
10. थावरचंद गहलोत (भाजपा)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
11. डॉ. एस. जयशंकर (पूर्व राजनयिक)- विदेश मंत्रालय
12. रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
13. अर्जुन मुंडा (भाजपा)- आदिवासी मामलों का मंत्रालय
14. स्मृति इरानी (भाजपा)- महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
15. डॉ. हर्षवर्धन (भाजपा)- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
16. प्रकाश जावड़ेकर (भाजपा)- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
17. पीयूष गोयल (भाजपा)- रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
18. धर्मेंद्र प्रधान (भाजपा)- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
19. मुख्तार अब्बास नकवी (भाजपा)- अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
20. प्रहलाद जोशी (भाजपा)- संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
21. डॉ. महेंद्र नाथ पांडे (भाजपा)- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
22. अरविंद सावंत (शिवसेना)- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह (भाजपा)- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
24. गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा)- जल शक्ति मंत्रालय
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. संतोष कुमार गंगवार (भाजपा)- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
2. राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
3. श्रीपद नाइक (भाजपा)- आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
4. डॉ. जितेंद्र सिंह (भाजपा)- पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
5. किरण रिजिजू (भाजपा)- युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
6. प्रहलाद सिंह पटेल (भाजपा)- संस्कृति और पर्यटन
7. आर के सिंह (भाजपा)- बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
8. हरदीप सिंह पुरी (भाजपा)- शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
9. मनसुख लाल मंडाविया (भाजपा)- जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)
राज्य मंत्री
1. फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा)- इस्पात राज्य मंत्री
2. अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा)- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
3. अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)- संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
4. जनरल वीके सिंह (भाजपा)- सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
5. कृष्णपाल गुर्जर (भाजपा)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
6. रावसाहेब दानवे (भाजपा)- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
7. जी किशन रेड्डी (भाजपा)- गृह राज्य मंत्री
8. पुरुषोत्तम रुपाला (भाजपा)- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
9. रामदास अठावले (आरपीआई)- सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
10. साध्वी निरंजन ज्योति (भाजपा)- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
11. बाबुल सुप्रियो (भाजपा)- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
12. संजीव बालियान (भाजपा)- पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
13. संजय धोत्रे (भाजपा)- मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
14. अनुराग ठाकुर (भाजपा)- वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री
15. सुरेश अगाड़ी (भाजपा)- रेल राज्य मंत्री
16. नित्यानंद राय (भाजपा)- गृह राज्य मंत्री
17. रतन लाल कटारिया (भाजपा)- जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
18. वी. मुरलीधरन (भाजपा)- विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
19. रेणुका सिंह सरुता (भाजपा)- आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
20. सोम प्रकाश (भाजपा)- वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
21. रामेश्वर तेली (भाजपा)- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
22. प्रताप सारंगी (भाजपा)- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
23. कैलाश चौधरी (भाजपा)- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
24. देबोश्री चौधरी (भाजपा)- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री