बड़ी जीत पर अजब-गजब नारों से गूंजा आप दफ्तर- 'राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं मफलरधारी'
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी तीन तिहाई बहुमत के आंकड़ों के साथ एक बार फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस बड़ी जीत को देखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में खुशियां मनानी शुरू कर दी।
दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश ने साफ कर दिया कि दिल्ली तो आप की है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत सीटें। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत सीटें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार 88 प्रतिशत सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।
गुजरात दंगों के 17 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी जमानत, कहा- मध्य प्रदेश में जाकर करें समाज सेवा
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा कांड के बाद 2002 में सरदारपुरा में भड़के दंगों में 17 दोषियों को मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी। इस घटना में मुस्लिम समुदाय के 33 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। सरदारपुरा दंगे के मामले में पुलिस ने 76 लोगों को गिरफ्तार किया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान, 11 को आएंगे नतीजे
राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई।
झारखंड में फिर से सोरेन की सत्ता, विपक्षी एकता के बीच हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिए तीन अहम फैसले
झारखंड में सोरेन की सत्ता फिर से लौट आई है। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
हरियाणा में लगातार दूसरी बार मनोहर राज : खट्टर बने सीएम, दुष्यंत चौटाला बने डिप्टी सीएम
हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए 65 साल के मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 31 साल के जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।