भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में राहुल और रमन सिंह भी रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाने वाले भूपेश बघेल ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शाम 6.20 बजे बघेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कमलनाथ बने मप्र. के 18वें मुख्यमंत्री, शपथग्रहण समारोह में राहुल के साथ दिखे 10 दलों के नेता
कमलनाथ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दोपहर 2:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अलावा 10 अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। समारोह की खास बात यह रही कि मंच पर प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, दिग्विजय सिंह और कैलाश जोशी मौजूद थे।
राजस्थान : अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप-मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। वे तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के दौरान सचिन लाल पगड़ी बांधे हुए थे।
एक दशक बाद मिजोरम में एमएनएफ की सत्ता में वापसी, जोरमथांगा ने सीएम पद की ली शपथ
मिजोरम में 10 वर्षों के कांग्रेस शासन को समाप्त करते हुए मिजो नेशनल फ्रंट प्रमुख जोरमथांगा ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल ने यहां राजभवन में एक समारोह में जोरमथांगा और मंत्रिपरिषद के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सीएम की रेस में विजेता बनकर उभरे अशोक गहलोत, पायलट निभाएंगे को-पायलट की जिम्मेदारी
हमेशा लो-प्रोफाइल रहने वाले अशोक गहलोत मुख्यमंत्री की रेस में विजेता बनकर उभरे हैं। राजस्थान की राजनीति में लंबे अनुभव की वजह से अशोक गहलोत को तीसरी बार यह मुकाम हासिल हुआ है। सचिन पायलट को राज्य का उप-मुख्यमंत्री (को-पायलट) बनाया गया है।
जिस कमल नाथ को इंदिरा गांधी मानती थीं तीसरा बेटा, कांग्रेस ने बनाया मध्य प्रदेश का सीएम
लंबी माथापच्ची के बाद मध्यप्रदेश में कमल नाथ जिसे इंदिरा गांधी अपना तीसरा बेटा मानती थी, को कांग्रेस पार्टी ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। उसके बाद भोपाल में विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया।
टीआरएस के कद्दावर नेता केसीआर ने लगातार दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले केसीआर ने दो जून, 2014 को तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस दिन तेलंगाना भारत के 29वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।
नौकरी एवं शिक्षा में मराठा समुदाय को 16 फीसदी आरक्षण, महाराष्ट्र में आरक्षण अब 68 प्रतिशत
महाराष्ट्र विधानसभा ने राज्य में सामाजिक तथा शैक्षणिक रूप से पिछड़ी श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को 16 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को एकमत से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने एकमत से इसे पारित किए जाने पर विपक्ष को धन्यवाद दिया।
जम्मू कश्मीर : महबूबा ने फिर से सरकार बनाने की चिट्ठी लिखी तो गवर्नर ने असेंबली ही भंग कर दी
जम्मू और कश्मीर में सरकार गठन को लेकर तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच गवर्नर सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग करने का शासनादेश जारी कर दिया है। राज्य में फिर से विधानसभा चुनाव होंगे और वहीं से तय होगा कि राज्य की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।
इलाहाबाद नहीं प्रयागराज कहिए जनाब! योगी कैबिनेट ने नाम में बदलाव को दिखाई हरी झंडी
जी हां! संगम नगरी अब इलाहाबाद नहीं, प्रयागराज के नाम से जानी जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को यह महत्वपूर्ण फैसला किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया कि इलाहाबाद का नाम अब प्रयागराज होगा।