वर्णिका के अपहरण की कोशिश में फंसे बराला, दोस्त संग गिरफ्तार
आईएएस अफसर की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़खानी के आरोपी भाजपा नेता सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को सेक्टर-26 थाने बुलाया था। विकास बराला के खिलाफ दर्ज मामले में अपहरण की कोशिश की दो गैरजमानती धाराएं भी जोड़ी दी गई हैं, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
पत्रकारों को ये क्या बोल गए नीतीश के मंत्री!
बिहार की वर्तमान सरकार के नए नवेले मंत्री हैं। नाम है विनोद कुमार सिंह। भारतीय जनता पार्टी से हैं। भारत माता को लेकर कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं। अपने जज्बातों का ऐसा ही नमूना उन्होंने सार्वजनिक मंच से दिया। निशाने पर पत्रकार बंधु रहे। उन्होंने भाजपा के एक समारोह में ‘भारत माता की जय’ का नारा न लगाने वाले मीडियाकर्मियों को ‘पाकिस्तान का समर्थक’कह डाला।
'मूक' आंदोलनकारियों ने रोकी मुम्बई की रफ्तार, आरक्षण की मांगों के साथ सड़क पर मराठा समाज
खामोशी से राज्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए तकरीबन 5 लाख मराठा शहर की सड़कों पर हैं। इस महारैली से आज मुंबई महाजाम से जूझ रही है। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण की मुख्य मांग के साथ मराठा समाज के लोग प्रदर्शन कर रहें हैं। मराठा समाज का यह मूक मोर्चा है। इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं है, ना ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर है।
मंत्री रहे सांवरलाल जाट का निधन, शाह की बैठक में बिगड़ी थी तबियत
मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे और अजमेर से भाजपा सांसद सांवर लाल जाट का दिल्ली में निधन हो गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने 22 जुलाई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में सांवरलाल जाट बेहोश होकर गिर पड़े थे। उनकी बिगड़ती तबीयत देखते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।
गुजरात राज्यसभा चुनाव: दो वोट जिन्हें लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब नतीजे का इंतजार है। इस बीच गुजरात की दो अहम पार्टीयां कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे की बखिया उधेड़ने में लगी हैं। पेच दो वोटों को लेकर अड़ गया है। कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाये। पोलिंग बूथ पर गहमा गहमी का माहौल है।
गुजरात राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के साए में मतदान, वाघेला बोले पटेल को वोट नहीं दिया
गुजरात में राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच एक खबर ऐसी भी है जिसने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू के रिसॉर्ट में रहे 44 कांग्रेसियों में से एक ने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है। ये क्रॉस-वोट आणंद से विधायक करम सिंह मकवाड़ा ने की है। तो वहीं जदयू के छोटू वसावा ने भी कांग्रेसी उम्मीदों को झटका दिया है। हालांकि कांग्रेस ने पर्याप्त वोटों की बात दोहराई है।
तो क्या इस बार फिर भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे 'बापू'!
गुजरात इन दिनों सुर्खियों में है। वजह राज्यसभा चुनाव हैं। जैसे-जैसे राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे सभी पार्टियां और राजनीतिक दिग्गज अपने पत्ते इशारों-इशारों में खोलते जा रहें हैं। ऐसा ही कुछ इशारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और 'बापू' के नाम से मशहूर शंकर सिंह वाघेला ने सोमवार को किया जिसने खबरों की मानें तो भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है।
एनसीपी के दो विधायकों में से एक ने खोला वोटिंग का राज
एनसीपी के कभी हां और ना के बीच झूलती कांग्रेस को आखिरकार गुजरात के विधायक कांधल जडेजा ने अपनी पार्टी की मंशा से दो-चार करा दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके आलाकमान ने भाजपा के बलवंतसिंह राजपूत को वोट देने की हिदायत दी है। इससे पहले एनसीपी के रूख को लेकर पशोपेश की स्थिति बनी रही। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार जहां कांग्रेस को आश्वस्त करते रहे वहीं पार्टी दिग्गज प्रफुल्ल पटेल ने भी स्पष्ट कर दिया था कि अभी सहयोग को लेकर फैसला नहीं हुआ है।
केरल : राजनीतिक हिंसा पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित
केरल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर सोमवार को विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। हाल में हुई राजनीतिक हिंसा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ ही भाजपा व आरएसएस शामिल रहे हैं।