अमेजन चीफ जेफ बेजोस को लेकर वॉशिंगटन पोस्ट के संपादक ने भाजपा नेता को दिया करारा जवाब
शीर्षस्थ दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की हालिया भारत दौरे को लेकर विवादों का दौर जारी है। ताजा विवाद वॉशिंगटन पोस्ट और एक भाजपा नेता के ट्वीट से उपजा है।
झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान
रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाऊंगा लेकिन सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 संसद से पास, मोदी ने बताया ऐतिहासिक तो सोनिया बोलीं संवैधानिक इतिहास का काला दिन
भारतीय संसद ने नागरिकता (संशोधन) बिल 2019 को संख्या बल के आधार पर पारित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया वहीं सोनिया गांधी ने इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का ‘काला दिन' करार दिया।
नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का मतलब महात्मा गांधी के विचारों पर मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों की जीत होगी। धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत 'पाकिस्तान का हिंदुत्व संस्करण' बन जाएगा।
रघुराम राजन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- सभी शक्तियां PMO के अधीन होना ठीक नहीं
मोदी सरकार पर हमला करते हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय सुस्ती के चंगुल में फंसी है। देश में सत्ता का केंद्रीकरण हो गया है, जहां पीएमओ के पास ही सारी शक्तियां हैं। मंत्रियों के पास कोई अधिकार नहीं हैं।
अयोध्या फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, अब देश निर्माण की बारी
अयोध्या की विवादित जमीन पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, 'आज सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर फैसला सुनाया है, जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का इतिहास है।
सुप्रीम फैसला : अयोध्या की विवादित भूमि पर विराजमान होंगे रामलला विराजमान, सुन्नी वक्फ बोर्ड का मस्जिद का दावा खारिज
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही मुख्य पक्षकार मानते हुए कहा कि विवादित भूमि का मालिकाना हक रामलला विराजमान को दिया जाता है। विवादित जमीन पर मस्जिद का दावा खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि इसके लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग से पांच एकड़ जमीन दी जाए।
महाराष्ट्र में सत्ता की जंग पहुंची दिल्ली, आज सोनिया से मिलेंगे पवार तो शाह से मिलेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी जंग अब दिल्ली में लड़ी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मिलने वाले हैं, वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।
व्हाट्सएप जासूसी कांड : कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- किसने कराई प्रियंका गांधी की जासूसी?
व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी व्हाट्सएप की ओर से स्पाईवेयर से जुड़ा एक संदेश मिला है। कांग्रेस ने भाजपा को भारतीय जासूस पार्टी करार दिया।