जानिए! कौन हैं 10 राज्यों से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित वो 33 सांसद
सत्ता विमर्श ब्यूरो
नई दिल्ली: उच्च सदन के लिए गुरुवार को 7 केन्द्रीय मंत्रियों समेत 33 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। गुरुवार की दोपहर तीन बजे नामांकन वापसी की समय-सीमा खत्म हो जाने के बाद विभिन्न राज्यों के निर्वाची पदाधिकारी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपा। बाकी की 25 सीटों पर आगामी 23 मार्च को चुनाव होगा।
ये हैं वो राज्य जहां से चुने गए निर्विरोध राज्यसभा उम्मीदवार-
महाराष्ट्र:
खाली सीटों की संख्या- 06
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 06
प्रत्याशियों के नाम- भाजपा के प्रकाश जावड़ेकर(केन्द्रीय मंत्री), महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वी मुरलीधरन, पत्रकार कुमार केतकर (कांग्रेस), शिवसेना से अनिल देसाई और एनसीपी से वंदना चव्हाण।
बिहार
खाली सीटों की संख्या- 06
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 06
प्रत्याशियों के नाम- जदयू के वशिष्ठ नारायण सिंह और किंग महेंद्र, राजद के अशफाक करीम और मनोज झा, भाजपा के रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह
मध्यप्रदेश
खाली सीटों की संख्या- 05
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 05
प्रत्याशियों के नाम- केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, मीसाबंदी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह और कांग्रेस के राजमणि पटेल।
राजस्थान
खाली सीटों की संख्या- 03
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 03
प्रत्याशियों के नाम- भाजपा के डा. किरोडी लाल मीणा, भूपेन्द्र यादव और मदन लाल सैनी।
गुजरात
खाली सीटों की संख्या- 04
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 04
प्रत्याशियों के नाम- भाजपा के पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख मांडविया और कांद्रेस के नारण राठवा और अमी याज्ञनिक।
ओडिशा
खाली सीटों की संख्या- 03
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 03
प्रत्याशियों के नाम- यहां सभी बीजद प्रत्याशी ही चुने गए हैं। उम्मीदवारों के नाम प्रशांत नंदा, सौम्य रंजन पटनायक और अच्युत सामंत हैं।
आन्ध्रप्रदेश
खाली सीटों की संख्या- 03
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 03
प्रत्याशियों के नाम- टीडीपी के सीएम रमेश, कनकमेदला रविंद्र कुमार और वाईएसआर कांग्रेस के वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी।
उत्तराखण्ड
खाली सीटों की संख्या- 01
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 01
प्रत्याशी का नाम- भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी।
हिमाचल प्रदेश
खाली सीटों की संख्या- 01
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 01
प्रत्याशी के नाम- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा।
हरियाणा
खाली सीटों की संख्या- 01
निर्विरोध चयनित प्रत्याशी- 01
प्रत्याशी का नाम- भाजपा के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी पी वत्स।
छह राज्यों- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में उच्च सदन की सीटों के लिए चुनाव होगा जहां सीटों के मुकाबले दावेदार ज्यादा हैं। 16 राज्यों में राज्यसभा की 58 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। 23 मार्च को केरल में एक सीट के लिए उपचुनाव भी होने हैं जहां जदयू के शरद यादव धड़े के वाम समर्थित उम्मीदवार एम पी वीरेंद्र कुमार को कांग्रेस के बाबू प्रसाद के खिलाफ उतारा गया है।