जानिए! मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 के बारे में प्रमुख तथ्य
प्रवीण कुमार/सत्ता विमर्श टीम
भारतीय निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक 60 सदस्यों वाले मणिपुर विधानसभा के लिए दो चरणों 4 मार्च 2017 को 38 सीटों और 8 मार्च 2017 को 22 सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 11 मार्च को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। 18 मार्च तक प्रदेश में सरकार का गठन कर दिया जाएगा। इससे पहले यहां 2012 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। 42 सीट जीतकर तब कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। बाद में 2014 में ओकराम इबोबी सिंह दोबारा से मुख्यमंत्री चुने गए। तब पांच और मौजूदा विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए और इसके साथ ही कांग्रेस की विधानसभा में विधायकों की संख्या 47 हो गई थी।
आज की तारीख में प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी प्रमुख रूप से मौजूद हैं। उत्तर पूर्वी राज्य असम में सरकार बनाने और हाल में मणिपुर की राजधानी इंफाल में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में अच्छे प्रदर्शन से भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव को उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।
मणिपुर की आइरन लेडी के रूप में पहचानी जाने वाली इरोम शर्मिला भी इस बार के विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है। ये वही इरोम शर्मिला हैं जिन्होंने अफ्स्पा कानून के खिलाफ 16 साल तक अनशन किया और अगस्त 2016 में अनशन तोड़कर राजनीति करने फैसला लिया। इरोम ने पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (प्रजा) नाम से एक नई पार्टी का गठन किया है। इरोम इस चुनाव में मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ थौबल से चुनाव लड़ रही हैं।
मणिपुर भारत का एक पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी इंफाल है। मणिपुर राज्य के उत्तर और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से म्यांमार लगा हुआ है। मणिपुर का क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी है। मेइती जनजाति, जो घाटी क्षेत्र में ही रहते हैं, वे ही यहां के मूल निवासी हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है। इसी भाषा को मणिपुरी भाषा कहते हैं। यह भाषा 1992 में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित की गई। यहां के पर्वतीय भाग में नागा व कुकी जनजाति के लोग निवास करते हैं। मणिपुरी बहुत ही संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है।
ईस्वी युग के प्रारंभ होने के पहले से ही मणिपुर का शानदार इतिहास रहा है। यहां के राजवंशों का लिखित इतिहास सन् 33 ई. में पखंगबा के राज्यभिषेक के साथ मिलता है। उसके बाद अनेक राजाओं ने मणिपुर पर शासन किया। मणिपुर की स्वतंत्रता और संप्रभुता 19वीं सदी के आरंभ तक बनी रही। उसके बाद सात वर्ष (1819 से 1825 तक) बर्मी शासकों ने यहां शासन किया। 1891 में मणिपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और 1947 में देश की आजादी के साथ मणिपुर को भी आजादी मिली। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर यह एक मुख्य आयुक्त के अधीन भारतीय संघ के भाग ‘सी’ के राज्य के रूप में सम्मिलित हुआ। कालांतर में एक प्रादेशिक परिषद का गठन किया गया जिसमें 30 सदस्य चयन के द्वारा और 2 सदस्य मनोनीत थे।
इसके बाद 1962 में केंद्रशासित प्रदेश अधिनियम के अधीन 30 सदस्य चयन द्वारा और तीन मनोनीत सदस्यों की विधानसभा स्थापित की गई। 19 दिसंबर, 1969 से प्रशासक का पद मुख्य आयुक्त के स्थान पर उपराज्यपाल कर दिया गया। 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और 60 निर्वाचित सदस्यों की विधानसभा का गठन किया गया। इस विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 19 सीट आरक्षित हैं। मणिपुर से लोकसभा के दो और राज्य सभा का एक प्रतिनिधि है।
विधानसभा चुनाव 2017 के कार्यक्रम
पहला चरण 4 मार्च 2017 : 1. खुन्द्रक्पम 2. हेंगंग 3.खुरे 4.खेतरीगांव 5.तोंगजु 6.किराव 7.आन्द्रो 8.लामलाई 9.थांगमीबैंड 10.उरीपोक 11.सगोल्बंद 12.किशाम्थोंग 13.सिंग्जमी 14. यैसकुल 15.वान्ग्खेई 16.सेकमे (एससी), 17.लम्शंग, 18.कोंथौजम 19.पत्सोई 20.लंगथाबल 21.नावरिया पाकहंगलकपा 22.वांगोई 23.मयंग इंफाल, 24.नाम्बोल 25.ओइनाम 26. बिशेनपुर 27.मोइरंग, 28.थांगा 29.कुम्बी 46. सैकुल (एसटी) 50.कंगपोकपी 51.सैतू (एसटी) 55.तिपाईमुख (एसटी) 56.थनलों (एसटी) 57.हेन्ग्लेप (एसटी) 58.चुराचांदपुर (एसटी) 59. सैकोट (एसटी) 60.सिंघाट (एसटी)
चुनाव अधिसूचना की तारीख - 7 फरवरी 2017
नामांकन करने की तारीख - 14 फरवरी 2017
मतदान की तारीख - 4 मार्च 2017
मतगणना की तारीख - 11 मार्च 2017
दूसरा चरण 8 मार्च 2017 : 30.लिलोंग 31.थौबल 32.वांगखेम 33.हेइरोक 34.वांगजियांग तेन्था 35.खंगाबु 36.वाबगई 37.कक्चिन्ग 38.हियांग्लम 39.सुगनू 40.जिरिबाम 41.चंदेल (एसटी) 42.तेंगननोपाल (एसटी) 43.फुन्ग्यर (एसटी) 44.उखरुल (एसटी) 45.चिनगी (एसटी) 47.कारंग (एसटी) 48.माओ (एसटी) 49.तदुबी (एसटी) 52.तमी (एसटी) 53.तमेंगलोंग (एसटी) 54.नुन्ग्बा (एसटी)
चुनाव अधिसूचना की तारीख - 9 फरवरी 2017
नामांकन करने की तारीख - 16 फरवरी 2017
मतदान की तारीख - 8 मार्च 2017
मतगणना की तारीख - 11 मार्च 2017
मुख्यमंत्री के घोषित उम्मीदवार : ओकराम इबोबी सिंह (कांग्रेस पार्टी)
प्रमुख राजनीतिक दल : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशनरी पीपुल्स पार्टी, मणिपुर स्टेट कांग्रेस पार्टी, मणिपुर पीपुल्स पार्टी, फेडरल पार्टी ऑफ मणिपुर, मणिपुर नेशनल कांफ्रेंस, नागा पीपुल्स फ्रंट
विधानसभा चुनाव परिणाम 2012
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 42 सीट
तृणमूल कांग्रेस - 07 सीट
अन्य - 11
विधानसभा चुनाव परिणाम 2007
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 30 सीट
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - 05 सीट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - 04 सीट
अन्य - 21 सीट
विधानसभा चुनाव परिणाम 2002
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - 20 सीट
फेडरल पार्टी ऑफ मणिपुर - 13 सीट
भारतीय जनता पार्टी - 04 सीट
अन्य - 23 सीट
क्रमवार विधानसभा क्षेत्रों के नाम
1. खुन्द्रक्पम Khundrakpam
2. हेंगंग Heingang
3. खुरे Khurai
4. खेतरीगांव Khetrigao
5. तोंगजु Thongju
6. किराव Keirao
7. आन्द्रो Andro
8. लामलाई Lamlai
9. थांगमीबैंड Thangmeiband
10. उरीपोक Uripok
11. सगोल्बंद Sagolband
12. किशाम्थोंग Keishamthong
13. सिंग्जमी Singjamei
14. यैसकुल Yaiskul
15. वान्ग्खेई Wangkhei
16. सेकमे Sekmai(SC)
17. लम्शंग Lamsang
18. कोंथौजम Konthoujam
19. पत्सोई Patsoi
20. लंगथाबल Langthabal
21. नावरिया पाकहंगलकपा Naoriya Pakhanglakpa
22. वांगोई Wangoi
23. मयंग इंफाल Mayang Imphal
24. नाम्बोल Nambol
25. ओइनाम Oinam
26. बिष्णुपुर Bishenpur
27. मोइरंग Moirang
28. थांगा Thanga
29. कुम्बी Kumbi
30. लिलोंग Lilong
31. थौबल Thoubal
32. वांगखेम Wangkhem
33. हेइरोक Heirok
34. वांगजियांग तेन्था Wangjing Tentha
35. खंगाबु Khangabo
36. वाबगई Wabgai
37. कक्चिन्ग Kakching
38. हियांग्लम Hiyanglam
39. सुगनू Sugnoo
40. जिरिबाम Jiribam
41. चंदेल Chandel(ST)
42. तेंगननोपाल Tengnoupal(ST)
43. फुन्ग्यर Phungyar(ST)
44. उखरुल Ukhrul(ST)
45. चिनगी Chingai(ST)
46. सैकुल Saikul(ST)
47. कारंग Karong(ST)
48. माओ Mao(ST)
49. तदुबी Tadubi(ST)
50. कंगपोकपी Kangpokpi
51. सैतू Saitu(ST)
52. तमी Tamei(ST)
53. तमेंगलोंग Tamenglong(ST)
54. नुन्ग्बा Nungba(ST)
55. तिपाईमुख Tipaimukh(ST)
56. थनलों Thanlon(ST)
57. हेन्ग्लेप Henglep(ST)
58. चुराचांदपुर Churachandpur(ST)
59. सैकोट Saikot(ST)
60. सिंघाट Singhat(ST)