जानिए! हिमाचल प्रदेश सरकार 2012-17 और मंत्रिमंडल की पूरी जानकारी
किरण राय/सत्ता विमर्श टीम
हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का 18वां राज्य बना दिया गया। हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति अनुमानित आय भारत के अन्य किसी भी राज्य की तुलना में ज़्यादा है। नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली देता है, जिनमें दिल्ली, पंजाब और राजस्थान प्रमुख हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था मूल रूप से पनबिजली, पर्यटन और कृषि पर आधारित है। राज्य में हिन्दुओं की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 90 प्रतिशत है और मुख्य समुदायों में ब्राह्मण, राजपूत, कन्नेत, राठी और कोली हैं। अप्रैल 1948 में यहां की 27,000 वर्ग किमी में फैली हुई लगभग 30 रियासतों को मिलाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। सन् 1966 में इस केन्द्रशासित प्रदेश में पंजाब के पहाड़ी भाग को मिलाकर पुनर्गठन किया गया तब इसका क्षेत्रफल बढ़कर 55,673 वर्ग किमी हो गया। फिलहाल राज्य की बागडोर कांग्रेस के हाथों में है। 83 साल के वीरभद्र सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं जिनकी सबसे खास बात है कि उन्होंने कभी चुनाव में हार का सामना नहीं किया है। आठ बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमण्डल में भी इनको जगह मिली थी। मनमोहन सिंह सरकार के दौरान यानी 2009 में इस्पात मंत्री बनाए गये थे। इससे पहले भी वीरभद्र सिंह 1976 से 1977 तक केंद्र में नागरिक उड्डयन तथा पर्यटन राज्यमंत्री और 1982 से 1983 तक उद्योग राज्यमंत्री रहे। वह 1962, 1967, 1972, 1980 और 2009 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
राज्यपाल- आचार्य देवव्रत
मुख्यमंत्री- वीरभद्र सिंह
विधानसभा सीटों की संख्या- 68
लोकसभा सीटों की संख्या- 4
राज्यसभा सीटों की संख्या- 3
हिमाचल प्रदेश का वर्तमान मंत्रिमण्डल
1. वीरभद्र सिंह- मुख्यमंत्री
2. विद्या स्टोक्स- सिंचाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के अलावा बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी (अतिरिक्त प्रभार)।
3. कौल सिंह ठाकुर- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के अलावा राजस्व, कानून और कानूनी सलाह, चिकित्सा शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार)।
4. जीएस बाली- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के अलावा परिवहन, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण (अतिरिक्त प्रभार)।
5. सुजान सिंह पठानिया- एमपीपी और ऊर्जा मंत्री के अलावा गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत, कृषि ((अतिरिक्त प्रभार)।
6. ठाकुर सिंह भरमौरी- वन मंत्री के अलावा मत्स्य पालन का अतिरिक्त प्रभार।
7. मुकेश अग्निहोत्री- उद्योग मंत्री के अलावा श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसम्पर्क का अतिरिक्त प्रभार।
8. सुधीर शर्मा- शहरी विकास मंत्री के अलावा हाउसिंग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार।
9. प्रकाश चौधरी- आबकारी एवं कराधान मंत्री के अलावा छपाई और स्टेशनरी का अतिरिक्त प्रभार।
10. धनीराम शाण्डिल- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के अलावा सैनिक कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।
11. अनिल कुमार- ग्रामीण विकास मंत्री के अलावा पंचायती राज और पशुपालन का अतिरिक्त प्रभार।
मुख्य संसदीय सचिव व अतिरिक्त प्रभार
12. नीरज भारती- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार (मुख्यमंत्री के साथ संलग्न)।
13. राजेश धर्मानी- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार (वन मंत्री के साथ संलग्न)
14. विनय कुमार - मुख्य संसदीय सचिव के अलावा लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार (मुख्यमंत्री के साथ संलग्न)।
15. जगजीवन पाल- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य का अतिरिक्त प्रभार (सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के साथ संलग्न)
16. नन्द लाल- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार (मंत्री के साथ संलग्न)
17. रोहित ठाकुर- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा कृषि का अतिरिक्त प्रभार (एमपीपी एंड पावर मंत्री के साथ संलग्न)
18. सोहन लाल ठाकुर- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार (ग्रामीण विकास मंत्री के साथ संलग्न)
19. इंद्र दत्त लखनपाल- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा ग्रामीण विकास का अतिरिक्त प्रभार (ग्रामीण विकास मंत्री के साथ संलग्न)
20. मनसा राम- मुख्य संसदीय सचिव के अलावा पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार (मुख्यमंत्री के साथ संलग्न) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता का अतिरिक्त प्रभार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के साथ संलग्न)।