सोनिया बोलीं अब गांधी जी के नाम पर हो रहा है कारोबार
सोनिया ने कहा कि गांधी की कही पर चलना आसान नहीं है। साथ ही उन्होंने 'कुछ लोगों' पर गांधी नाम को कारोबार बनाने का भी आरोप लगाया। सोनिया गांधी ने दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस दफ़्तर से निकल कर राजघाट पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर ये बातें कहीं।
विपक्षी दलों के विरोध और वॉकआउट के बीच आरटीआई संशोधन विधेयक को संसद ने दी मंज़ूरी
संसद के उच्च सदन ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून में संशोधन संबंधी एक विधेयक को ध्वनि मत से पारित कर दिया. लोकसभा में यह पहले ही पारित हो चुका था। इसके विरोध में विपक्षी दलों के सदस्यों ने वॉकआउट की घोषणा की।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
जनादेश 2019 भाजपा के लिए 2014 से भी बड़ी व ऐतिहासिक जीत है और कांग्रेस की बड़ी हार। इस तरह 35 साल में भाजपा लगातार दूसरी बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत से कहीं ज्यादा संख्याबल के साथ सरकार बनाने वाली पार्टी बनी है।
नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में एनडीए को 242 और यूपीए को 164 सीटें
भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) लोकसभा चुनाव में 242 सीटें जीत सकता है, जो बहुमत से 30 कम है। नेता-न्यूजएक्स द्वारा किए गए एक्जिट पोल की मानें तो संप्रग या यूपीए 164 सीटें जीत सकता है। जबकि बसपा-सपा-रालोद महागठबंधन 43 सीटें जीत सकता है।
उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से तोड़ा नाता, PM मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा- आपने मेरे साथ छल किया
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से नाता तोड़ मोदी सरकार में मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट बंटवारे पर कुशवाहा काफी वक्त से भाजपा आलाकमान से नाराज चल रहे थे।
एनडीए के ही कुछ लोग नरेंद्र मोदी को दोबारा PM बनते नहीं देखना चाहते : उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है, एनडीए में ही कुछ लोग ऐसे हैं जो नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते। यही लोग एनडीए में टकराव की अफवाहें फैला रहे हैं।
राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को होगा मतदान
राज्यसभा की 58 सीटों के लिए आगामी 23 मार्च को चुनाव होगा। इसका ऐलान चुनाव आयोग ने शुक्रवार को किया। अप्रैल-मई 2018 में रिटायर हो रहे सदस्यों की सीटों पर राज्यसभा के चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि कार्यकाल समाप्त होने के कारण 16 राज्यों से राज्यसभा के 58 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक का दावा- 2013 में रूक सकता था पीएनबी घोटाला
पीएनबी महाघोटाले पर परत दर परत होते खुलासों के बीच इलाहाबद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दूबे ने कुछ ऐसा कहा है जिससे सियासी तापमान में इजाफा होना तय है। उन्होंने कहा है कि ये घोटाला यूपीए सरकार से चला आ रहा है, और आज 10 से 50 गुना तक बढ़ गया है।
इशारों-इशारों में शाह ने नायडू और उद्धव को बताया- भाजपा है क्या?
राज्यसभा में अपने पहले संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संकेतों भी ही NDA के सहयोगी घटकों को पार्टी के रसूख का एहसास करा दिया। हालांकि हमला विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर था लेकिन शब्दबाण से वो भी नहीं बच पाए जो इन दिनों भाजपा से दूरी बनाने को लेकर बयानबाजी कर रहें हैं।