महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।
Exit Polls Result 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में एक बार फिर भाजपा की ही लहर
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद छह एग्जिट पोल्स में क्रमश: भाजपा-शिवसेना गठबंधन और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। हालांकि चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आने हैं, लेकिन एग्ज़िट पोल ने अपना रिजल्ट दे दिये हैं।
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधान सभा सीटों पर मतदान संपन्न, नजरें अब नतीजों पर
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया। सोमवार शाम 6.00 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 60.5 प्रतिशत और हरियाणा की 90 सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 21 अक्टूबर को मतदान और 24 को नतीजे
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतदान कराकर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
इन सहकारी बैंकों में नोटबंदी के बाद जमा हुईं थी सबसे अधिक रकम
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद देश के 10 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) में सबसे अधिक प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे, उनके शीर्ष पदों पर बड़े राजनीतिक दलों के नेता हैं. इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं।
भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने में जुटीं ममता, शरद पवार से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीसरे मोर्चे को खड़ा करने की कवायद जोरों पर कर रहीं हैं। दिल्ली के बाद ममता लखनऊ का रूख कर सकती हैं। यहां उनकी मंशा बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को टटोलने की होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि वे 12 बड़ी पार्टियों के नेताओं के संपर्क में हैं।
अहमद पटेल जीत को लेकर आश्वस्त, बोले 16 अतिरिक्त विधायक हमारे साथ
राज्यसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही घण्टों का वक्त शेष है। इसके साथ ही कयासबाजी और राजनीतिक गुणा भाग का खेल भी शुरु हो गया है। कांग्रेस ने पार्टी में भीतरघात से बचने के लिए अपने सभी 44 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया था जहाँ से वे सोमवार सुबह ही लौटे। इस बीच अहमद पटेल ने जीत का दावा किया है। उन्होंने अपने विधायकों पर पर पूरा भरोसा जताने के साथ ही NCP के समर्थन का भी दावा किया है।
पिता के गुरु को पंकजा मुंडे की धमकी, बोली खरीद सकती हूं आपको
अकसर सत्ता की हनक नेताओं और उनके परिवार वालों के सिर चढ़के बोलती है। ऐसी ही हनक महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के सिर बोलती दिखी, जब उन्होंने अपने पिता गोपीनाथ मुंडे के गुरू को धमकी दे डाली। उन्होंने उन गुरू महंत नामदेव शास्त्री को डपटा है, जो उनके पिता गोपीनाथ मुंडे के गुरू और बेहद करीबी माने जाते थे।। यह लड़ाई अहमदनगर के एक बड़े तीर्थस्थल भगवान गढ़ पर दशहरा मेले को लेकर है।