सीबीआई विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया।
संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विवादास्पद राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी के सांसदों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।