असम में कमल खिलाकर भाजपा ने रचा इतिहास
असम में भाजपा नीत गठबंधन अपने मिशन 84 के लक्ष्य को पार करते हुए जबर्दस्त जीत के साथ इतिहास रचते हुए 15 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को हटाकर पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सरकार बनाने की हैसियत बना ली है रही है। चुनाव से पहले और परिणाम से पहले राज्य में कोई भी सियासी पार्टी दम ठोककर सरकार बनाने का दावा नहीं कर रही थी। हालांकि एग्जिट पोल में भाजपा के सत्ता में आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। असम में दो चरणों में हुए मतदान में करीब 82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
निकाय चुनाव: शानदार जीत के बावजूद अपने गढ़ में हारी महारानी
राजस्थान में नगर निगम और नगरपालिका चुनावों के नतीजों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा ने कांग्रेस को जबरदस्त शिकस्त दी है। पछाड़ दिया है। 113 सीटों से सबसे ज्यादा 62 पर बीजेपी ने कब्जा किया है। कांग्रेस को 25 और अन्यों को 17 सीटें मिली हैं। 9 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला बराबरी पर छूटा।
'माकन खुद हैं कांग्रेस की करारी हार के जिम्मेदार'
चुनावों के दौरान लो-प्रोफाइल रहीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने अब आक्रामक अंदाज में अपनी बात रखी है। उन्होंने इस करारी शिकस्त के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन को ठहराया है।
'संप्रग-2 की कुछ गलतियों से कांग्रेस हारी'
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाने की जरूरत पर बल देते हुए यहां कहा कि पार्टी की कमजोरी और मौजूदा स्थिति संप्रग-2 की कुछ गलतियों का परिणाम है। द्विवेदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘पार्टी की मौजूदा स्थिति के लिए संप्रग-2 की कुछ गलतियां जिम्मेदार हैं।’
एंटनी समिति की बैठक में खूब गरजे हुड्डा के विरोधी
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों की पड़ताल के लिए आयोजित पार्टी की एक उच्चस्तरीय समिति की बैठक में हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी सामने आई और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके विरोधियों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस की हार, कौन जिम्मेदार
आम चुनाव-2014 में कांग्रेस की बुरी पराजय क्यों हुई? पराजय के बाद पार्टी के अंदर से लगातार विरोधी आवाजें उठ रहीं हैं। ये आवाजें पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए बेहद अहम हैं, बशर्ते कांग्रेस हाईकमान अपना अभिमान त्याग कर इसपर ईमानदारी से आत्ममंथन करे।
राहुल को ‘जोकर’ कहने वाले मुस्तफा निलंबित
राहुल गांधी को 'जोकर' कहने के लिए केरल के पूर्व मंत्री टीएच मुस्तफा को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के परिप्रेक्ष्य में दक्षिण भारत के कांग्रेस नेता मुस्तफा ने कहा था कि राहुल अगर पद नहीं छोड़ते तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।
सोनिया और राहुल ने स्वीकारी हार
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने ली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाधयक्ष राहुल गांधी मीडिया के सामने आए और हार स्वीकार की।
जयराम ने माना कि धारणा के स्तर पर हारी कांग्रेस
लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस की लगातार गिर रही साख के लिए केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने शीर्ष नेतृत्व की संवादहीनता को माना है। उन्होंने कहा है कि पार्टी धारणा के स्तर पर लड़ाई हार गई है। उन्होंने एंटी इन्कम्बैंसी यानी 10 साल तक राज करने के बाद कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर को स्वीकार किया है।
दिल्ली में 'आप' ने पलट दी सियासत की बिसात
भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी ने रविवार को राजधानी की सियासत की पूरी बिसात ही पलट दी। 70 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी को 28 सीटें हासिल हुईं, भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि 15 साल से राज करने वाली कांग्रेस को मिली सिर्फ 8 सीटें।