दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश ने साफ कर दिया कि दिल्ली तो आप की है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत सीटें। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत सीटें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार 88 प्रतिशत सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान, 11 को आएंगे नतीजे
राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई।
झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
कश्मीर पर मध्यस्थता : ट्रम्प के बयान से पीएम मोदी की किरकिरी, सड़क से संसद तक हंगामा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मसले में मध्यस्थता करने को कहा था से देश में सर्वाधिक ताकतवर नेता नरेंद्र मोदी की भारी फजीहत हो रही है और संसद में विपक्ष उनसे इस संबंध में असलियत क्या है को लेकर जवाब मांग रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण 59 सीटों पर हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान, नतीजा 23 को
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में 64.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आगामी 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान संपन्न, 80% वोटिंग के साथ बंगाल फिर अव्वल
लोकतंत्र के महाकुंभ-2019 के छठे चरण के तहत रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के सात राज्यों में 59 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की मानें तो पश्चिम बंगाल की हिंसा को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में कुल 63.3 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
भाजपा के स्थापना दिवस पर बिहारी बाबू ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मालूम हो कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, रायबरेली से लड़ेंगी सोनिया
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गुजरात की चार और उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। रायबरेली से एक बार फिर सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।
एक डूबते वंश को बचाने के लिए कितने झूठ की ज़रूरत है : अरुण जेटली
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने एक ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर काफी तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि सत्य अनमोल और पवित्र दोनों है। परिपक्व लोकतंत्र में जो जान बूझकर झूठ पर भरोसा करते हैं सार्वजनिक जीवन से गायब हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि भारत के बदलते सामाजिक-आर्थिक स्थिति के साथ यह अनिवार्य रूप से भारत में घटित होगा।