प्रियंका गांधी ने योगी की सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को लगा रहा है गले
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वामी चिन्मयानंद के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन इस आरोपी नेता को बचा रहा है।
पुलवामा आतंकी हमला : प्रियंका ने रद्द की प्रेस कांफ्रेंस, 2 मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर शोक जताया और सरकार से आतंकवादी हमलों को रोकने की मांग की। लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में पूर्व निर्धारित प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका ने कोई राजनीतिक बात नहीं की और दो मिनट का मौन रखकर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने रॉबर्ट वाड्रा से की लंबी पूछताछ, प्रियंका गांधी ने कहा- मैं पति के साथ हूं
मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने बुधवार को करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। प्रवर्तन निदेशालय उनसे दोबारा पूछताछ के लिए समन जारी कर सकता है। अपने पति से ईडी की पूछताछ के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा कि वह अपने पति और परिवार के साथ खड़ी हैं।
प्रियंका ने संभाला कांग्रेस महासचिव का कार्यभार, सर्वे ने बताया-पूर्वी यूपी में पार्टी को होगा फायदा
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस बीच एक चैनल के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पूर्वी यूपी की सभी सीटों पर कांग्रेस के वोट प्रतिशत में इजाफा होगा
चले थे मोदी सरकार को घेरने और करा बैठे खुद की किरकिरी
कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को घेरने के लिए जिस 16 पेज की पुस्तिका का सहारा लिया वही पुस्तिका कांग्रेस हाईकमान के लिए शर्मिंदगी की वजह बन गई। पुस्तिका में महज एक गलती से अब कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। पुस्तिका में कश्मीर को 'भारत अधिकृत कश्मीर' बताया गया है।
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक का प्रभार दिग्विजय से छीना
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह गोवा की कमान ए चेला कुमार और कर्नाटक की कमान वीसी वेणुगोपाल को थमाई गई है। इसकी वजह गोवा में बहुमत के करीब पहुंच कर भी सरकार ना बनाना और कर्नाटक में अगले साल यानी 2018 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी बताई जा रही है।
दिग्विजय: मुस्लिम कैदी ही क्यों तोड़ के भागते हैं जेल?
भोपाल एनकाउंटर को लेकर सियासी गलियारों में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर ट्विट के जरिए सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर मुसलमान कैदी ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू कैदी ऐसा क्यों नहीं करते? उन्होंने नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) से जांच की मांग दोहराते हुए कहा- कोर्ट को जांच पर निगरानी रखनी चाहिए।
भोपाल एनकाउंटर पर सियासत तेज, दिग्विजय के सवाल पर स्वामी का तीखा जवाब
भोपाल में सिमी के भोगोड़े आतंकियों की मुठभेड़ में मारे जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। एक तरफ जहां राज्य सरकार इसे मध्य प्रदेश पुलिस की तेजतर्रार कार्रवाई मान रही है वहीं महज 9 घण्टे में 8 आतंकियों को ढेर करने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ट्विट के जरिए कई सवाल खड़े किये हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के आतंकियों के जेल से भगाने वाले सवाल पर भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने इस बयान की वजह दिग्विजय के मानिसक असंतुलन को बताया है।
जिम्मेदारी चुनौती नहीं मिशन की तरह : बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष राज बब्बर को चुना गया है। निर्मल खत्री के इस्तीफे के बाद उन्हें ये नई जिम्मेदारी सौंपी गई। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में एक बड़े बदलाव के तौर पर इसे देखा जा रहा है। पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इसका दिल्ली में एलान किया।
MP भर्ती घोटाले में दिग्विजय को जमानत
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में 1993 से 2003 के बीच फर्जी भर्ती मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शनिवार को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पूरक चार्जशीट पेश की थी।