मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन को कहा- सूइसाइड बॉम्बर का जत्था
मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है। यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है ...यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है।
पीयूष गोयल के बयान पर भड़के नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी, कहा- उन्होंने मेरे प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाया है
नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें न्यूनतम आय योजना पर कांग्रेस पार्टी को सलाह देने का कोई अफसोस नहीं है। बनर्जी ने कहा कि पीयूष गोयल ने मेरे प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाया है।
मध्यस्थों से पहले उमा भारती ने सुनाया फैसला; जहां पर रामलला हैं वहां सिर्फ राम मंदिर बनेगा
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता पैनल के जरिए सुलझाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जहां पर रामलला हैं वहां राम मंदिर के अलावा किसी और धार्मिक स्थल कैसे बन सकता है।
कृषि निर्यात नीति : अंतरराष्ट्रीय बाजार से किसानों को सीधे जोड़ेगी सरकार
वैश्विक विशेष कर अमेरिका और यूरोपीय देश तथा जापान के खाद्य बाजारों की मांग को देखते हुए राष्ट्रीय कृषि निर्यात नीति में स्वदेशी, स्थानीय प्रजाति, पारंपरिक कृषि उत्पादों के निर्यात पर जोर दिया गया है। यह नीति एक बुनियादी ढांचा तैयार करेगी और दूर-दराज के किसानों को सीधे अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ेगी।
उमा भारती ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, गंगा और राम मंदिर के लिए करेंगी काम
भाजपा की कद्दावर नेत्री और हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा उमा भारती ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी की एक और कद्दावर नेत्री तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।
बातों-बातों में बोल गईं भाजपा नेत्री उमा भारती; राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं
केंद्रीय मंत्री और अयोध्या आंदोलन की अगुवा में गिनी जाने वाली उमा भारती ने कहा है कि अब राम मंदिर का निर्माण न करने का कोई बहाना नहीं चलने वाला। उमा ने बातों-बातों में यह भी कह गईं कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं है।
आंध्र के बाद पश्चिम बंगाल की ममता ने भी CBI के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, भाजपा ने किया पटलवार
आंध्र प्रदेश की नायडू के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को राज्य में छापे मारने या जांच करने के लिए दी गई सामान्य रजामंदी को वापस ले ली। राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के रूख पर बोले गिरिराज सिंह, देश के हिंदुओं का सब्र टूट रहा है
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले साल जनवरी में एक उचित पीठ के सामने इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हिंदुओं का सब्र टूट रहा है। मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?
थरूर के विवादित बोल पर गरजे गिरिराज, कहा- ये पाकिस्तान होता तो जुबान चुप करा दी गई होती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल से एक बार फिर चर्चा में हैं। थरूर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं, भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है।
सीआईसी ने PMO से कहा; केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों को करिये सार्वजनिक
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों और उनपर की गई कार्रवाई का खुलासा करने का निर्देश दिया है। मुख्य सूचना आयुक्त ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की अर्जी पर यह फैसला सुनाया है।