द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में 194 देशों ने मिलकर युद्ध से संबंधित एक संधि तैयार की थी जिसे जेनेवा संधि कहा जाता है। इसके तहत कोई भी देश दुश्मन देशों के युद्धबंदियों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। भारत और पाकिस्तान ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। युद्धबंदियों के अधिकारों को बरकरार रखने के जेनेवा संधि में कई नियम दिए गए हैं।
यूक्रेन संकट पर एक बार फिर अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की है। अमेरिका चाहता है कि रूस जेनेवा में यूक्रेन पर हुए चार पक्षीय समझौते का पालन करे। अमेरिका ने धमकी दी है कि मॉस्को के खिलाफ और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।