एक साथ तीन तलाक से मुस्लिम महिलाएं आजाद, लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी विधेयक पारित
मुस्लिम महिलाओं से एक साथ तीन तलाक को अपराध करार देने वाला ऐतिहासिक विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो गया है. उच्च सदन में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि 84 सांसदों ने विरोध में मतदान किया।
लोकसभा चुनाव : अमेठी से राहुल, रायबरेली से सोनिया, भोपाल से दिग्विजय की उम्मीदवारी तय
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
कांग्रेस ने चांडी को आंध्र और गौरव गोगोई को बंगाल का प्रभारी बनाया
कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया, जबकि गौरव गोगोई को पश्चिम बंगाल व अंडमान व निकोबार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओमान चांडी, पूर्व प्रभारी दिग्विजय सिंह की जगह लेंगे।
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक का प्रभार दिग्विजय से छीना
कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के प्रभारी पद से पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह को हटा दिया है। उनकी जगह गोवा की कमान ए चेला कुमार और कर्नाटक की कमान वीसी वेणुगोपाल को थमाई गई है। इसकी वजह गोवा में बहुमत के करीब पहुंच कर भी सरकार ना बनाना और कर्नाटक में अगले साल यानी 2018 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी बताई जा रही है।
गोवा विधानसभा में शक्ति परीक्षण में जीते मनोहर पर्रिकर
गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। 40 सदस्यों की विधानसभा में पर्रिकर के पक्ष में 22 मत पड़े जबकि विपक्ष में 16 लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस नेता विश्वजीत राणे ने वोटिंग का बहिष्कार किया और वॉक आउट कर लिया।
शक्ति परीक्षण के बाद पर्रिकर ने कहा कि उनके साथ 23 विधायक हैं और 22 ने मतदान उनके पक्ष में किया।
दिग्विजय: मुस्लिम कैदी ही क्यों तोड़ के भागते हैं जेल?
भोपाल एनकाउंटर को लेकर सियासी गलियारों में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर ट्विट के जरिए सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर मुसलमान कैदी ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू कैदी ऐसा क्यों नहीं करते? उन्होंने नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) से जांच की मांग दोहराते हुए कहा- कोर्ट को जांच पर निगरानी रखनी चाहिए।
भोपाल एनकाउंटर पर सियासत तेज, दिग्विजय के सवाल पर स्वामी का तीखा जवाब
भोपाल में सिमी के भोगोड़े आतंकियों की मुठभेड़ में मारे जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। एक तरफ जहां राज्य सरकार इसे मध्य प्रदेश पुलिस की तेजतर्रार कार्रवाई मान रही है वहीं महज 9 घण्टे में 8 आतंकियों को ढेर करने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ट्विट के जरिए कई सवाल खड़े किये हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के आतंकियों के जेल से भगाने वाले सवाल पर भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने इस बयान की वजह दिग्विजय के मानिसक असंतुलन को बताया है।
निरुपम और दिग्विजय ने भी सरकार से सर्जिकल अटैक पर मांगी सफाई
अरविंद केजरीवाल के बाद एलओसी पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस की तरफ से भी सरकार के विरोध में सुर उठने लगे हैं। कांग्रेस ने भी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगे हैं। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे फर्जी करार दिया है। वहीं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पाकिस्तान के कंफ्यूजन को दूर करने की मांग की है।
मोदी और डोभाल को दिग्विजय ने बताया 'युद्ध भड़काने वाले लोग'
अपने विवादित बोलों के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और एनएसए डोभाल पर जुबानी हमला किया है। दिग्गी राजा ने दोनो पर युद्धा भड़काने और अपनी पीठ थपथपाने का आरोप लगाया है। इससे पहले भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए सर्जिकल अटैक को कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जाय़ज करार दिया था।
मानहानि मामले में उमा भारती को राहत, सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाया स्टे
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ मानहानि के प्रकरण में सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर स्थगनादेश जारी किया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कुछ ही देर के बाद रिविजन याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट पर कोर्ट ने यह आदेश दिया।