नेहरू के राष्ट्रवाद का कोई मुकाबला नहीं : गीतेश शर्मा
साक्षात्कार कार्यक्रम के ताजा संस्करण में सत्ता विमर्श ने वयोवृद्ध पत्रकार, वामपंथी विचारधारा से नाता रखने वाले चिंतक और लेखक गीतेश शर्मा (86) ने एक खास बातचीत में भारत में राष्ट्रवाद और वियतनाम को लेकर कई सटीक बातें की। गीतेश जी का स्पष्ट मानना है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के राष्ट्रवाद का कोई मुकाबला नहीं है।
प्रणब दा को मोदी में दिखता है नेहरू और इंदिरा का अक्स
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को जनता से बेहतर संवाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने माना कि मोदी में उन्हें वही गुण दिखते हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी में थे। दोनों ही अपनी बात बेहतरीन ढंग से कहने में दक्ष लोगों में शामिल हैं तथा उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। राजग सरकार के तीन साल पूरा होने पर एक पुस्तक लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने विभिन्न नई पहल की हैं तथा उनके कुछ निर्णय युग प्रवर्तक हैं।
गांधी और पटेल के बाद अब नेहरू की शरण में PM मोदी, याद आया विकास का 'नेहरू मॉडल'
आखिर प्रधानमंत्री मोदी को महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल के बाद जवाहरलाल नेहरू के नाम की शरण लेनी ही पड़ी। माहौल चुनावी है। पीएम और उनकी पार्टी को पॉलिटिकल माइलेज की दरकार है। तभी पंडीतजी भी खूब याद आ रहें हैं और सिरे से नकारे जाने वाला विकास मॉडल भी भा रहा है। सोमवार को मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में विशाल रैली की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने गरीबी को लेकर नेहरू की कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही विपक्षी दलों पर जोरदार हमला भी किया।
'कांग्रेस दर्शन' में सोनिया-नेहरू-गांधी पर हमला
कांग्रेस पार्टी के 131वें स्थापना दिवस पर पार्टी की मुंबई इकाई से प्रकाशित होने वाले मुखपत्र 'कांग्रेस दर्शन' ने सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी की नीतियों पर निशाना साधा है। कांग्रेस दर्शन के दिसंबर अंक में 'कांग्रेस की कुशल सारथी सोनिया गांधी' और 'पिता ने सबसे पहले सोनिया नाम से पुकारा था' शीर्षक से दो लेख छपे हैं। इन लेखों में सोनिया को लेकर वे तथ्य उजागर किए गए हैं जिनपर अब तक कांग्रेस बहस से बचती थी। लेख में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की जमकर आलोचना की गई है।
जेटली ने कांग्रेस को दिलाई पंडित नेहरू की याद
कांग्रेस को पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत की याद दिलाते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संसद बाधित करने के लिए पार्टी की कड़ी आलोचना की है। जेटली ने पंडित नेहरू की उस स्पीच का जिक्र किया जो उन्होंने 1957 में लोकसभा में दी थी। जेटली ने फेसबुक के जरिए कहा कि नेहरू की विरासत की बात करने वालों को खुद से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि वे किस प्रकार का इतिहास रच रहे हैं? जेटली ने आगे कहा कि संसद का पिछला सत्र नहीं चला। संसद के मौजूदा सत्र के भी बेकार चले जाने की आशंका दिख रही है।