हम जनता के मूड को नहीं भांप सके : कांग्रेस
दिल्ली चुनावों में मिली करारी हार से शर्मिंदा कांग्रेस के दिल्ली मामलों के प्रभारी पीसी चाको ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लिखित संदेश में कहा, ‘पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन से मैं टूट गया हूं। मैं जनता के मूड को नहीं भांप सका।’ चाको ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की भी पेशकश की।
कांग्रेस के लवली चुनाव लड़ेंगे नहीं, लड़वाएंगे
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में लवली बतौर प्रदेश अध्यक्ष सभी को चुनाव लड़वाएंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने गांधीनगर विधानसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा भी कर दी थी।