नहीं रहीं पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज, दिल का दौरा पड़ने से निधन
भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 67 साल की थी। मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें 10.20 बजे दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई गई थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एसएम कृष्णा का कांग्रेस से मोहभंग, सोनिया को लिखा खत
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे 84 वर्षीय एस.एम. कृष्णा ने कांग्रेस का छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा वो रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में देंगे। अपने मोहभंग की तफ्सील उन्होंने चिट्ठी के जरिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखकर भेज दिया है। कृष्णा के इस फैसले से साथी कांग्रेसी सकते में हैं। खबर के सुनते ही सबने कृष्णा के घर का रुख किया। सभी का कहना है कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था।
मेरी आत्मकथा सिर्फ सोनिया पर केन्द्रित नहीं : नटवर
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कहना है कि उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट एनफ’ सिर्फ सोनिया गांधी पर केन्द्रित नहीं है। नटवर ने कहा कि वर्तमान सरकार सही रास्ते पर जाती प्रतीत होती है। लेकिन निराशा व्यक्त की कि जवाहर लाल नेहरू को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नहीं माना जा रहा है।
सलमान खुर्शीद के एनजीओ की सीबीआई से होगी जांच
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में अपने मंत्रालय की सौ दिनों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक गैर सरकारी संगठन पर विकलांगों के नाम पर राशि लेकर उसका दुरुपयोग करने का आरोप है। इस संगठन के क्रियाकलापों की जांच सीबीआई से करवाने के लिए हमने कानून मंत्रालय की राय मांगी है।