भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान
रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाऊंगा लेकिन सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।
प्रियंका गांधी ने योगी की सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को लगा रहा है गले
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वामी चिन्मयानंद के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन इस आरोपी नेता को बचा रहा है।
DUSU चुनाव में एनएसयूआई को मिली बड़ी जीत, एबीवीपी से छीना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे में भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस से जुड़े संगठन एनएसयूआई ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दो पदों पर जीत हासिल की है। जो नतीजे सामने आए उसमें चार साल बाद एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है।
पति के कारोबार से मेरी संपत्ति का कोई लेना-देना नहीं, आरोप राजनीति से प्रेरित: प्रियंका
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी पर अवैध तरीके से कमाए गए पैसे से हरियाणा में जमीन खरीदने का आरोप लगा था जिसका उन्होंने जवाब दिया है। उन्होंने गुरुवार को आरोपों का खंडन करते हुए बयान जारी किया कि हरियाणा में जमीन खरीदने के लिये सारा पैसा उन्होंने खुद भरा है। इस पैसे का उनके पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी किसी भी कंपनी से कोई संबंध नहीं है।
प्रियंका का मोदी पर पलटवार; बोलीं-विकास के लिए यूपी को नहीं चाहिए दत्तक बेटा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी गोद लिए बेटे की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे जो झूठे वादे करते हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी पहली चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा, मोदी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने बतौर पुत्र उन्हें गोद लिया है। क्या उत्तर प्रदेश को अपने विकास के लिए किसी बाहरी को गोद लेने की जरूरत है? उत्तर प्रदेश को अपनी बेहतरी के लिए दत्तक पुत्र नहीं चाहिए।
गठबंधन पर लगी मुहर ; उत्तर प्रदेश में सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर औपचारिक मुहर लग गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। समझौते के मुताबिक, समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत है।
पहली बार कांग्रेस के वॉर रूम में दिखीं प्रियंका, पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दिए संकेत
लगता है प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश में 27 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए प्रियंका गांधी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रियंका गांधी दिल्ली के रकाबगंज रोड स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में पहुंची जहां उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा होनी थी। कांग्रेसी नेताओं को भरोसा था कि वो बैठक में जरूर आएंगी। यह बैठक गुलाम नबी आजाद ने बुलाई थी।
यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी प्रियंका
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिलने वाली भारी बढ़त की गूंज के बीच सत्ता संग्राम के कुरूक्षेत्र लखनऊ से यह खबरी निकली है कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार की कमा्न संभालने जा रही हैं। किसी भी समय इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के मुख्य चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी के नाम पर मुहर लगा दी है।
प्रियंका संभाल सकती हैं UP कांग्रेस की कमान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी को जल्द ही कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं। हालांकि, इन संकेतों के बीच एआईसीसी के कुछ नेताओं का कहना है कि इस बाबत प्रियंका की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। शीला ने पत्रकारों से अलग से बातचीत में इस बात पर बल दिया कि उत्तर प्रदेश की बहू होने के नाते वह इस अहम राज्य में कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।