भारत और अमेरिका के बीच 21 हजार करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण खरीदने का हुआ करार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान ट्रम्प ने कहा- मोदी के साथ बातचीत में 21.50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदे को मंजूरी दी गई है।
अमेरिकी ट्रम्प ने खत्म किया भारत के लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनरेलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (जीएसपी) व्यापार कार्यक्रम के तहत भारत को प्राप्त लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा खत्म कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि भारत ने अमेरिका को अपने बाजार तक समान पहुंच बनाने का मौका नहीं दिया है। जीएसपी अमेरिका का सबसे बड़ा और पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है।
पांच साल में जीडीपी दर सबसे निचले स्तर पर, चीन से भी पिछड़ा भारत
शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार के लिए शुक्रवार का पहला दिन आर्थिक मोर्चे पर बुरी खबर लेकर आया। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के अनुसार कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन से 2018-19 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही जो पांच साल में सबसे कम है। इससे भारत आर्थिक मोर्चे पर चीन से भी पिछड़ गया है।
जानिए! क्या है जेनेवा संधि और क्या होता है युद्धबंदियों के साथ
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में 194 देशों ने मिलकर युद्ध से संबंधित एक संधि तैयार की थी जिसे जेनेवा संधि कहा जाता है। इसके तहत कोई भी देश दुश्मन देशों के युद्धबंदियों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। भारत और पाकिस्तान ने भी इस संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। युद्धबंदियों के अधिकारों को बरकरार रखने के जेनेवा संधि में कई नियम दिए गए हैं।
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने जारी की चेतावनी; लोकसभा चुनाव में भाजपा भड़का सकती है हिंसा
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा ने हिंदू राष्ट्रवादी भावनाओं को उकसाया तो लोकसभा चुनावों के आसपास भारत में सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ भाजपा शासित राज्यों में सांप्रदायिक तनाव बहुत गहरा हुआ है। यह आशंका अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्यूनिटी की रिपोर्ट में जताई गई है।
इशारों-इशारों में अजित डोभाल समझा गए- अगले 10 साल तक मोदी सरकार को बनाए रखना जरूरी क्यों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इशारों-इशारों में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को अगले 10 साल तक मजबूत, स्थायी और निर्णायक सरकार की जरूरत है। कमजोर गठबंधन देश के लिए बेहद नुकसान पहुंचाने वाला होगा। उ
ईरान के साथ भुगतान संकट सुलझाने में जुटी मोदी सरकार
ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर केंद्र सरकार भारतीय निर्यातकों के भुगतान संकट का समाधान करने में जुटी है और कच्चे तेल आयात के अन्य विकल्प तलाशे जा रहे हैं। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने तथा अमेरिकी और चीन के बाजारों में संरक्षणवादी उपाय लागू होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के नये संकट की ओर बढ़ने की आशंका है।
द ग्रेट बनाना रिपब्लिक ऑफ इंडिया
दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाना रिपब्लिक की राह पर है। ये आवाज 2011 से 2014 के बीच जितनी तेज थी, 2014 के बाद उतनी ही मंद है या कहें अब कोई नहीं कहता कि भारत बनाना रिपब्लिक की दिशा में है। तो क्या वाकई मनमोहन सिंह के दौर में भारत बनाना रिपब्लिक हो चला था और सत्ता बदली तो बनाना रिपब्लिक की सोच थम गई, क्योंकि एक न्यायपूर्ण सत्ता चलने लगी।
ट्रम्प ने यूएनजीए में दिया भाषण, कहा- भारत फ्री सोसायटी जहां गरीबों के लिए हुए हैं बहुत काम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में अपना भाषण दिया। इसमें ट्रंप ने गरीबों के लिए सफल प्रयास कर रहे भारत की तारीफ की और ओपेक राष्ट्र पर तेल उत्पादन न बढ़ाने के लिए ताजा हमला भी किया।
मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया एक पायदान का सुधार
मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स) के मामले में इस बार भारत की रैकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। यूनाइटेड नेशंस डिवेलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की तरफ से शुक्रवार को जारी की गई ह्यूमन डिवेलपमेंट रैकिंग में कुल 189 देशों में भारत 130वें स्थान पर है। रैकिंग में नॉर्वे, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जर्मनी टॉप पर हैं।