संसद का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थागित
संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस सत्र में विपक्ष के सहयोग से बहुप्रतीक्षित जीएसटी (संशोधन) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने में सरकार को सफलता मिली जबकि जम्मू कश्मीर के बारे में एक संकल्प को दोनों सदनों में ध्वनिमत से पारित किया गया।
संसद का मानसून सत्र शुरू, पहले ही दिन लोस स्थगित
संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद लोकसभा की कार्यवाही मध्य प्रदेश से सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन के कारण दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।
'हमें चाहिए महिला आरक्षण' से गूंजा भारतीय संसद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में चर्चा की कमान मुख्यत: महिला सदस्यों ने संभाली। इस दौरान सदस्यों ने संसद और विधानसभाओं के साथ ही केंद्र सरकार के विभागों, संसदीय समितियों और विभिन्न कमेटियों में भी महिलाओं को कम से कम 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया, राष्ट्र निर्माण और जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की गुणात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमें इस दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।
संसद का शीतकालीन सत्र 2015 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
संसद का शीतकालीन सत्र बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों विशेषकर राज्यसभा में कायवाही के बार बार बाधित होने के बीच कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए लेकिन जीएसटी बिल पारित नहीं हो पाया।
संसद का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा
बिहार विधानसभा के चुनाव से फुरसत पाकर केंद्र सरकार ने सोमवार को विपक्षी दलों से अपील की कि वह आने वाले संसद सत्र में महत्वपूर्ण सुधार विधेयकों को पारित कराने में उसकी मदद करे और राज्य के चुनाव में मिली जीत को 'संसद को बाधित करने के लिए मिले जनादेश' के तौर पर न ले।
नेपाल में भूकंप : 'ऑपरेशन मैत्री' को संसद का साथ
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार की 'ऑपरेशन मैत्री' जैसी त्वरित कार्रवाई के लिए सोमवार को लोकसभा में विपक्ष सहित सभी दलों ने सरकार की तारीफ की और सभी सदस्यों ने अपना एक महीने का वेतन नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश नेपाल के साथ है। उन्होंने संकट के समय सरकार की भूमिका की सराहना की। सदस्यों ने त्रासदी में मारे गए लोगों के सम्मान में कुछ पल का मौन रखा।
भारतीय संसद : लोकतंत्र का मंदिर
हमारे देश की राजनीतिक व्यस्था को या सरकार जिस प्रकार बनती और चलती है, उसे संसदीय लोकतंत्र कहा जाता है।संसद पुराने संस्कृत साहित्य का शब्द है। पुराने समय में राजा को सलाह देने वाली सभा ‘संसद’ कहलाती थी। राजा ‘संसद’ की सलाह को ठुकरा नहीं सकता था। बौद्ध सभाओं में संसदीय प्रक्रिया संबंधी नियम आज की संसद के नियमों से बहुत हद तक मिलते-जुलते थे। खुली बातचीत, बहुमत का फैसला, उच्च पदों के लिए चुनाव, वोट डालना, समितियों द्वारा विचार विमर्श आदि से हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं हजारों साल पहले से परिचित रही है।
विश्व योग दिवस की घोषणा का संसद में स्वागत
संसद ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने के प्रस्ताव को अपनाए जाने का जोरदार स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पीएम मोदी की पेशकश के आधार पर भारत के प्रस्ताव को अंगीकार किए जाने की सूचना सदन को दी।
लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952
लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952
भूमि अधिग्रहण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी
संसद के मानसून सत्र में पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी मिलने के साथ ही यह कानून बन गया है। नया कानून 119 साल पुराने कानून की जगह लाया गया है। कानून मंत्रालय की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।