विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।
महाराष्ट्र: सीएम की दौड़ में एकनाथ खडसे भी शामिल!
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बाद जहां एक तरफ गठबंधन को लेकर भाजपा असमंजस में है वहीं सीएम पद को लेकर भी रोज नए नामों की लड़ी जुड़ती जा रही है। सीएम के तौर पर दावेदारी पेश करने वालों में एकनाथ खडसे का नाम भी जुड़ गया है। देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी ने जहां खुलकर कुछ भी कहने से गुरेज किया है वहीं, ऐन दीवाली के दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने खुद कहा कि वह भी मुख्यमंत्री पद के इच्छुक हैं।
'पुणे मर्डर भाजपा की चुनावी साजिश का हिस्सा'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने पुणे में मोहसिन शेख हत्याकांड को लेकर विवादित बयान देते हुए इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है। बकौल संजय निरुपम भाजपा ने मुजफ्फरनगर दंगों की तर्ज पर इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है।