महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
तेजस्वी के हमलों से तिलमिलाए नीतीश, बोले- अहंकार में जीते हैं ये लोग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर बेहद तीखा हमला किया। आरजेडी के हमलों से तिलमिलाए नीतीश ने तेजस्वी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि उन्हें जनता ने एक परिवार की सेवा के लिए बहुमत नहीं दिया था। नीतीश ने कहा, 'ये अहंकार में जीने वाले लोग हैं और भ्रम पालते हैं। ये एक पार्टी के अस्तित्व को नकार रहे हैं।'
नगालैंड : मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने हासिल किया विश्वास मत
दो दिन पहले नगालैंड के मुख्यमंत्री बने टी.आर. जेलियांग ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। जेलियांग 60 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफल रहे।
'महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव निश्चित, NCP नहीं देगी भाजपा को समर्थन'
महाराष्ट्र में फिलहाल जिस तरह के हालात नजर आ रहें हैं उससे स्पष्ट है कि देवेन्द्र फडणवीस की सरकार खतरे में हैं। शिवसेना के बाद अब राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसके संकेत दिए हैं। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव के आसार पूरे हैं और अगर ऐसे हालात बनते हैं तो उनकी पार्टी भाजपा सरकार को नहीं बचाएगी।
इन्हें शर्म आती नहीं...
इन्हें क्या कहें? लाखों-करोड़ों के नुमांइदे हैं। वोट मांगने जाते हैं तो सिर झुका रहता है और शालीनता का लबादा ओढ़े रहते हैं लेकिन जब सदन में अपनी नहीं चला पाते तो वो सब करते हैं जिसे देखकर आम जनता तो सोचती है कि लोकतंत्र का मंदिर शर्मसार हो रहा है लेकिन इनकी आंखों में कहीं भी किसी भी तरह का पछतावा या अफसोस नहीं दिखता। शनिवार को जो कुछ तमिलनाडु विधानसभा में हुआ वो एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति आस्थावानों के ऊपर वार जैसा है। कुर्ते फाड़े गए, कुर्सियां उठाकर फेंकी गईं, माइक पर हाथ साफ किया गया...कुल मिलाकर जो निर्जिव सामान हाथ में आया उसे चला दिया गया। क्या इसे सुर्खियों में आने का बेहद शर्मनाक हथकंडा ना कहा जाए?
फड़णवीस ने ध्वनिमत से हासिल किया विश्वास मत
महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार ने बुधवार को ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया। अब सीएम देवेंद्र फड़णवीस की अल्पमत सरकार को छह महीने कोई खतरा नहीं है। बुधवार को विश्वास मत प्रस्ताव भाजपा विधायक आशीष शेलार ने महाराष्ट्र विधानसभा में रखा था। एनसीपी ने इससे पहले सदन से वॉकआउट किया। एनसीपी के इस कदम से भाजपा ने आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। लेकिन शिवसेना ध्वनिमत में भाजपा सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ रही।