जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र संघ अध्यक्ष और शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, कई घायल
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार शाम जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया है। आइशी घोष समेत डेढ़ दर्जन से अधिक छात्रों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
भारत बचाओ रैली में कांग्रेस ने भरी हुंकार : 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है, मर जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा' पर घमासान
रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं मर जाऊंगा लेकिन सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 संसद से पास, मोदी ने बताया ऐतिहासिक तो सोनिया बोलीं संवैधानिक इतिहास का काला दिन
भारतीय संसद ने नागरिकता (संशोधन) बिल 2019 को संख्या बल के आधार पर पारित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक को भारत के लिए ऐतिहासिक बताया वहीं सोनिया गांधी ने इसे भारत के संवैधानिक इतिहास का ‘काला दिन' करार दिया।
नागरिकता संशोधन विधेयक पारित हुआ तो यह गांधी पर जिन्ना के विचारों की जीत होगी : शशि थरूर
शशि थरूर ने कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक के पारित होने का मतलब महात्मा गांधी के विचारों पर मोहम्मद अली जिन्ना के विचारों की जीत होगी। धर्म के आधार पर नागरिकता देने से भारत 'पाकिस्तान का हिंदुत्व संस्करण' बन जाएगा।
महाराष्ट्र में सत्ता की जंग पहुंची दिल्ली, आज सोनिया से मिलेंगे पवार तो शाह से मिलेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी जंग अब दिल्ली में लड़ी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मिलने वाले हैं, वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।
हरियाणा में लगातार दूसरी बार मनोहर राज : खट्टर बने सीएम, दुष्यंत चौटाला बने डिप्टी सीएम
हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए 65 साल के मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 31 साल के जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
वीडियो : धारा 370 का अंत, नतीजों की बात कौन करेगा?
5 और 6 अगस्त 2019 को देश की संसद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी संख्याबल का उपयोग करते हुए जम्मू कश्मीर संविधान सभा की ताकत को देश की संसद में स्थानांतरित कर दिया। इस प्रकार से जम्मू और कश्मीर आधिकारिक रूप से अपना विशेष राज्य का दर्जा तो खो ही चुका है, साथ ही वह अपना पूर्ण राज्य का दर्जा भी गंवा चुका है।
पीओके और अक्साई चीन हमारा है, इसके लिए हम जान भी दे देंगे : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन इसका एक हिस्सा है। कश्मीर के लिए हम अपनी जान तक देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस को कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा।
जम्मू और कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 संसद से पारित, धारा 370 का अस्तित्व भी लगभग खत्म
लोकसभा ने भी जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी धारा 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 को मंजूरी दे दी। राज्ससभा ने इस विधेयक को सोमवार को ही पारित कर दिया था।