तो ऐसे होगा सबका विकास!
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। बता दिया है कि वो फिर से हार्डकोर हिंदुत्व की बात करेंगे। जयपुर में उन्होंने अखलाक वाले उदाहरण के जरिए अपने स्टैण्ड को एक दम सही करार दिया। कहा कि उस वाकये के बाद हमें मिली जीत बताती है कि वो कोई मुद्दा नहीं था और पार्टी को नुकसान नहीं हुआ। क्या नुकसान और फायदे से परे देशहित सर्वोपरि नहीं रहना चाहिए?
उद्धव ने BJP को भ्रष्टाचार में बताया लिप्त, बोले- चुनावों में धन-बल का ऐसा इस्तेमाल 50 साल में कभी नहीं देखा
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बरसे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर जरूरी कदम ना उठाने का आरोप लगाया है। अपने सख्त बोलों के लिए चर्चित उद्धव यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने भाजपा पर चुनाव में धन बल के खुलेआम इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए।
अविश्वास प्रस्ताव पर गुणा भाग कर चुकी है भाजपा
कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धमक के साथ लोकसभा में वर्तमान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा लेकिन स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद ऐसा ही प्रस्ताव आन्ध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने के नाम पर टीडीपी लाई तो स्वीकार कर लिया गया। शुक्रवार को इस पर चर्चा और फिर शाम को वोटिंग होगी। लगभग 15 साल के अंतराल के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पटल पर रखा गया है। अब तक जो भारतीय जनता पार्टी इस प्रस्ताव को लेकर बेहद अनमनी सी दिख रही थी वही अब विपक्ष के हर वार का जवाब देने को तत्पर दिख रही है।
एकजुट विपक्ष मॉनसून सत्र में उठाएगा राज्यसभा उपाध्यक्ष का मुद्दा
मॉनसून सत्र हंगामेदार होगा इस पर मुहर लगती दिख रही है। सत्ता पक्ष जहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को टारगेट पर रखने को तैयार बैठा है वहीं विपक्षी दलों ने एकजुट सोमवार को इस बात का संकेत दिया कि वे संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा उपाध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा उठाएंगे।
थरूर बोले अगर BJP जीती तो भारत बनेगा हिन्दू पाकिस्तान, पात्रा ने दिया ये जवाब!
अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनकी टिप्पणी से भाजपा की त्योरियां चढ़ गईं हैं और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा है।
'एक राष्ट्र एक चुनाव' के विरोध में विपक्ष ही नहीं NDA के घटक भी
एक राष्ट्र एक चुनाव (one nation one election) को लेकर भले ही प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी सरकार उत्साहित हो लेकिन विपक्षी पार्टियों की ही तरह खुद एनडीए के घटक दल इसका विरोध करने लगे हैं। इनमें सबसे पहला नाम गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक का है।
राष्ट्रपति कोविंद की मंजूरी के बाद जम्मू-कश्मीर में लगा राज्यपाल शासन
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को आए सियासी संकट के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तत्काल प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू करने को मंजूरी दे दी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा को लेकर एक बैठक बुलाई है।
तीन साल पुरानी J&K सरकार से भाजपा ने तोड़ा नाता, महबूबा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी ने सबको हैरान करते हुए 'देश हित' में जम्मू कश्मीर सरकार गिरा दी। पार्टी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से समर्थन वापस लिया जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने बतौर सीएम इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने तीन साल पुराने रिश्ते को तोड़ने का ऐलान दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया। जिसका अंदाजा पत्रकार वार्ता से पहले किसी को नहीं था
नहीं चला लिंगायत दांव
कांग्रेस एक और राज्य में हार गई। भारतीय जनता पार्टी ने फिर साबित कर दिया कि आज की तारीख में वो राजनीतिक कौशल में कांग्रेस से काफी आगे है। कर्नाटक में सत्ताधारी पार्टी ने हर वो पैंतरा आजमाया जो उसे बीस साबित करे लेकिन आखिरकार नतीजा भाजपा के पक्ष में गया। सवाल उठ रहें हैं कि आखिर कांग्रेस से चूक कहां हो गई? जवाब कई हैं। सिद्धारमैया ने ऐन मौके पर लिंगायत नाम का दांव चला। विश्लेषक भी मानते रहे कि ये अचूक अस्त्र है जिससे कांग्रेस को फायदा दिलाएगा। लेकिन नतीजों ने उस सोच को भोथरा कर दिया। दरअसल, लिंगायत के चक्कर में कांग्रेस ने अपना पारम्परिक वोटर भी खो दिया। वो जो वोकालिंगा समाज से आता था, जो दलित था और जो मुस्लमान था।
बागी यशवंत सिन्हा का ऐलान- भाजपा से संबंध खत्म, पार्टी बोली- बोल रहें हैं कांग्रेस की भाषा
कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुखर रहे वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आखिर अपना बरसों पुराना नाता तोड़ लिया। एसकेएम हॉल में आयोजित राष्ट्र मंच से सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस की बोली बोल रहें हैं।