इशारों-इशारों में अजित डोभाल समझा गए- अगले 10 साल तक मोदी सरकार को बनाए रखना जरूरी क्यों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने इशारों-इशारों में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को अगले 10 साल तक मजबूत, स्थायी और निर्णायक सरकार की जरूरत है। कमजोर गठबंधन देश के लिए बेहद नुकसान पहुंचाने वाला होगा। उ
PM मोदी ने कहा- एक परिवार को पूजने वाली कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकती
कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक परिवार की पूजा करने वाले लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकते। पीएम मोदी ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद बागपत में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
मजबूत लोकतंत्र के लिए PM ने प्रेस की आजादी का किया समर्थन
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, स्वतंत्र प्रेस एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करता है। आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम एक स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करने के लिए अपनी वचनबद्धता दर्शाएं। यह विचारों और मानव अभिव्यक्ति की बहुलता है जो हमें समाज के रूप में अधिक जीवंत बनाता है।
क्या दुनिया से लोकतंत्र वाकई खत्म हो रहा है?
संवैधानिक तरीके से लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो सकती तो इसकी रक्षा कैसे हो सकती है? यह सवाल जनवरी 2018 में प्रकाशित एक पुस्तक 'हाउ डेमोक्रेसी डाई' अर्थात 'लोकतंत्र कैसे खत्म होता है' में लेखक स्टीवन लेवित्स्की और डेनियल ज़िब्लाट्ट ने एक जगह उठाया है। पुस्तक में ही इसका जवाब देते हुए वे लिखते हैं कि लोकतंत्र की रक्षा दो ही तरीके से हो सकती है।
भारत की राजनीतिक पहचान है लोकतंत्र
भारत में विरोध और किसी न किसी हिस्से में लगातार दंगे-फसाद के बावजूद देश की एक राजनीतिक सत्ता क्यों बरकरार है? इस सवाल का एक शब्द में जवाब है- लोकतंत्र। भारत में लोकतंत्र का प्रयोग अप्रतिम रहा है। यह न सिर्फ निर्वाचक वर्ग के आकार और राजनीतिक दलों की संख्या को लेकर है, बल्कि यह उपयोगी बन गया है और इसका भारतीयकरण हो चुका है।
देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक है। भारत में लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक बहुसंख्यकों की आबादी है। बहुसंख्यक आबादी गिरेगी उस दिन लोकतंत्र भी खतरे में होगा, इसलिए देश की जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए देश की जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में कानून बनना चाहिए।
PM मोदी के वार पर यशवंत सिन्हा का पलटवार, बोले- डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर डाली। सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि उन्हें संसदीय लोकतंत्र की महान परंपरा को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते।
विदाई भाषण में विपक्ष से बर्ताव पर मोदी सरकार को नसीहत दे गए निवर्तमान उप-राष्ट्रपति अंसारी
संसद के उच्च सदन राज्यसभा से अपनी विदाई पर अंतिम भाषण देते हुए निवर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपरोक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। अंसारी ने देश के पहले उप-राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को उद्धृत करते हुए कहा कि 'अगर विपक्ष को निष्पक्ष तरीके से, स्वतंत्रता के साथ और बेबाकी से अपनी बात रखने की इजाजत नहीं दी गई तो लोकतंत्र, निरंकुश शासन में बदल जाएगा'।
लोकतंत्र या कुलीन तंत्र
लोकतंत्र असल में उन सभ्य लोगों का शासन तंत्र है जो आम सहमति से निर्णय लेने और प्रशासन चलाने में भरोसा रखते हैं। लेकिन हाल की कुछ घटनाओं से यह महसूस होने लगा है कि लोकतंत्र को पीछे धकेला जा रहा है और इस बात की पूरी कोशिश है कि देश को हिन्दू राष्ट्र से आगे उसे कुलीन तंत्र में बदल दिया जाए। यह एक खतरनाक संकेत हैं। यह कौन कर रहा है और कैसे कर रहा है इसपर देश के तमाम राजनीतिक दलों और वैचारिक प्रतिबद्धता की लड़ाई लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सोचना होगा। देर की तो शायद बहुत मुश्किल हो जाएगी।