पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरूण जेटली का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
देश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में दोपहर 12.07 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 66 वर्ष के थे। रविवार दोपहर दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भाजपा हर पांच साल पर चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर मुद्दे पर करती है ध्रुवीकरण : चिदंबरम
भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर अगली सुनवाई जनवरी 2019 में करने का निर्णय लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
शौरी और सिन्हा ने लगाया बड़ा आरोप; कहा- राफेल घोटाले में मोदी व्यक्तिगत रूप से शामिल
राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'व्यक्तिगत संलिप्तता' का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर सौदे को एकतरफा तरीके से अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
मोदी सरकार ने राफेल सौदे में प्रक्रियाओं का किया उल्लंघन, कीमत बताए सरकार : सिब्बल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का आरोप है कि मोदी सरकार ने राफेल सौदे में प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया। वर्ष 2015 में इस सौदे की घोषणा से पहले इसके बारे में विदेश मंत्रालय को भी जानकारी नहीं थी। कपिल सिब्बल चाहते हैं कि सरकार लड़ाकू विमान की कीमत सहित देश के लोगों को सच बताए।
चिदम्बरम को है मलाल की वो नहीं रहे पूर्ण बहुमत वाली सरकार के वित्त मंत्री
गुजरात में पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने अपने मन का मलाल जाहिर किया। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें ज़िंदगी में एकमात्र पछतावा है कि वो कभी भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार के वित्त मंत्री नहीं बन पाए। इसके साथ ही पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भी हमला बोला।
मोदी के खिलाफ फिर बोले यशवंत, कहा- कार बिकने का मतलब विकास नहीं
पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवतं सिन्हा का देश की 'बदहाल अर्थव्यवस्था' को लेकर केन्द्रीय सरकार पर बरसने क्रम जारी है। सिन्हा ने फिर एक बार आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है साथ ही राजशक्ति पर लगाम लगाने के लिए लोकशक्ति का आह्वान भी किया है।
अब शौरी ने विकास की गति और सरकार पर किया वार, बोले- सरकार सच सुनने को नहीं तैयार
एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लगातार सवाल खड़े कर रहें हैं। यशवंत सिन्हा की चुप्पी टूटने के बाद अरुण शौरी ने मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर अपनाये जा रहे रुख पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सरकार को फिलहाल ढाई लोग चला रहे हैं और जो कदम उठाये जा रहें हैं वो आत्महत्या के समान है।
पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद के ठिकानों पर आईटी रेड
कर्नाटक के पूर्व सीएम और हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा पहुंचे वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ के करीब बीस ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड डाली है। सिद्धार्थ भारत की मशहूर कॉफी चेन‘कैफे कॉफी डे’के संस्थापक भी हैं। जिसके देश में 100 से ज्यादा आउटलेट हैं। रेड चेन्नई, मुम्बई, चिकमंगलूर और बेंगलुरू में मारी गई है।
मंत्री रहे सांवरलाल जाट का निधन, शाह की बैठक में बिगड़ी थी तबियत
मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे और अजमेर से भाजपा सांसद सांवर लाल जाट का दिल्ली में निधन हो गया है। आपको बता दें कि पिछले महीने 22 जुलाई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में सांवरलाल जाट बेहोश होकर गिर पड़े थे। उनकी बिगड़ती तबीयत देखते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।