व्हाट्सएप जासूसी कांड : कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- किसने कराई प्रियंका गांधी की जासूसी?
व्हाट्सएप जासूसी कांड को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी व्हाट्सएप की ओर से स्पाईवेयर से जुड़ा एक संदेश मिला है। कांग्रेस ने भाजपा को भारतीय जासूस पार्टी करार दिया।
पुलवामा आतंकी हमला : प्रियंका ने रद्द की प्रेस कांफ्रेंस, 2 मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर शोक जताया और सरकार से आतंकवादी हमलों को रोकने की मांग की। लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में पूर्व निर्धारित प्रेस कांफ्रेंस में प्रियंका ने कोई राजनीतिक बात नहीं की और दो मिनट का मौन रखकर सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
प्रियंका ने संभाला कांग्रेस महासचिव का कार्यभार, सर्वे ने बताया-पूर्वी यूपी में पार्टी को होगा फायदा
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस बीच एक चैनल के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पूर्वी यूपी की सभी सीटों पर कांग्रेस के वोट प्रतिशत में इजाफा होगा
चुनाव लड़ने से प्रियंका ने किया इंकार, बोली- मेरी मां सबसे बहादुर, वही लड़ेंगी रायबरेली से
कांग्रेस अध्यक्ष की कमान राहुल के हाथों में सौंपे जाने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास ले लेंगी और रायबरेली संसदीय सीट से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन प्रियंका ने साफ किया कि मेरी सोनिया गांधी एक मजबूत मां है और 2019 में रायबरेली से वही चुनाव लड़ेंगी।