झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
झारखंड में चुनाव की घोषणा; 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान, 23 दिसंबर को रिजल्ट
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान कराने के बाद 23 दिसंबर को काउंटिंग होगी।