जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र संघ अध्यक्ष और शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, कई घायल
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में रविवार शाम जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया है। आइशी घोष समेत डेढ़ दर्जन से अधिक छात्रों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
राफेल डील पर फिर गरजे राहुल गांधी; चौकीदार आंख नहीं मिला पा रहा, पर्रिकर को भी घसीटा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यूथ कांग्रेस के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर वार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राफेल पर हमने तीन-चार सवाल पूछे थे लेकिन चौकीदार आंख नहीं मिला पाया।
देश के आठ प्रमुख आईआईटी में शिक्षकों के 36 फीसदी पद खाली : आरटीआई
देश के आठ प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिला पाने वाले करीब 66,000 छात्र शिक्षकों के अभाव से जूझ रहे हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत इस तथ्य का खुलासा हुआ है कि देश के इन शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में औसतन शिक्षकों के लगभग 36 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं।
नहीं मिला JNU से लापता नजीब, दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को दी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की मंजूरी
दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू छात्र नजीब के गुमशुदगी मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने नजीब की मां फातिमा नफीस द्वारा दायर की गई इस मामले में याचिका को खत्म कर दिया।
हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP का परचम, सभी सीटों पर जमाया कब्जा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में अपना परचम फहराया है। आठ साल बाद ऐसा हुआ है जब एबीवीपी को विश्वविद्यालय की सभी सीटों पर जीत मिली है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 15 साल बाद NSUI की वापसी, अध्यक्ष पद पर सछास का कब्जा बरकरार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से समाजवादी छात्र सभा का कब्जा हो गया है। समाजवादी छात्र सभा (सछास) के उदय प्रकाश यादव ने 3698 मतों से जीत हासिल की। इसके साथ ही 15 साल बाद कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की वापसी हुई है।
JNU में फिर से लाल परचम, वामपंथी गठबंधन का चारों सीटों पर कब्जा, ABVP बनी नंबर-2
दिल्ली के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2018 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर से लेफ्ट यूनिटी ने कैंपस में लाल परचम फहराया और चारों सीटों पर कब्जा जमाया।
जे.एन.यू. छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड 70 प्रतिशत वोटिंग, रविवार तक घोषित किए जाएंगे नतीजे
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है। निर्वाचन समिति के अनुसार, कुल 7650 वोटों में से 5185 वोट डाले गए।
DUSU चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष समेत तीन सीटों पर ABVP का कब्जा, NSUI को मिला सचिव पद
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए हैं। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को तीन और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) को एक सीट पर जीत मिली है।
मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।