ईसीबी, जर्मन मंत्रियों की जासूसी का खुला राज
जर्मनी के विभिन्न अखबारों एवं समाचार चैनलों पर प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा यूरोपीयन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) और जर्मनी के कई मंत्रियों की जासूसी करने का खुलासा हुआ। इसके तहत अमेरिका ने जर्मन की चांसलर एंजेला मर्केल के फोन कॉल तक टेप करवाए।
पाक-यूए के बीच होगी परमाणु, रणनीतिक वार्ता
पाकिस्तान और अमेरिका अगले सप्ताह वाशिंगटन में परमाणु अप्रसार और सामरिक स्थिरता के मुद्दों पर वार्ता करेंगे। समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी 30 मई को वाशिंगटन पहुंचने वाले हैं।
रिपब्लिकन रूबियो भी लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट के रिपब्लिकन सदस्य मार्को रुबियो वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा से सीनेट के सदस्य 43 वर्षीय मार्को रुबियो ने कहा, 'मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करता हूं।'
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगी हिलेरी
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद के लिए 2016 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इसका ऐलान उन्होंने रविवार देर शाम किया। चुनाव में दूसरी बार उतर रहीं हिलेरी में खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमाल की राष्ट्रपति होने की संभावना जताई है।
अमेरिका : जॉन केरी लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव
अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस बात की संभावनाओं से इंकार नहीं किया है कि वह देश में वर्ष 2016 में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं। केरी ने 'एनबीसी' चैनल से एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'कोई कभी ना नहीं कहता।'
आतंकवाद पर अमेरिका ने दी पाक को क्लीन चिट
पाकिस्तान को अमेरिका से और आर्थिक मदद मिलने का रास्ता साफ हो गया है। भारत की यात्रा पर आने से ठीक पहले अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान सरकार को अल कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने का सर्टिफिकेट दिया है। अमेरिका के इस कदम पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हो सकती है।
अमेरिका के ‘विज्ञान दूत’ बने अरुण मजूमदार
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से संबंधित भारतीय मूल के शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक अरूण मजूमदार अमेरिका के विज्ञान दूतों में से एक होंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने कल बताया कि अरूण मजूमदार प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और उनके साथ अन्य तीन - पीटर हॉटेज, जेन लुबशेंको और गेरी रिचमंड भी अगले साल जनवरी से अमेरिकी दूत के तौर पर सेवा देंगे।
भारतीय मूल के प्रोफेसर को अमेरिका का शीर्ष सम्मान
अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के भारतीय मूल के प्रोफेसर थॉमस कैलथ उन 10 लोगों में शामिल हैं जिन्हें यहां विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले शीर्ष सम्मान ‘यूएस नेशनल मेडल ऑफ सांइस’ के लिए चुना गया है।
ग्लोबल फ्रंट पर पीएम मोदी की धमक
सीएनएन पर शो करने वाले फरीद जकारिया ने नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद जकारिया कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी विश्व नेता बनने की क्षमता रखते हैं। सही भी है, मोदी के व्यक्तित्व और उसके तथ्यों के आधार पर दुनिया में भारत की ताकत को देखने का नजरिया बदल रहा है।
'अमेरिका को महिला राष्ट्रपति चुनना चाहिए'
मिशेल ओबामा ने कहा है कि अमेरिका को जितनी जल्दी हो महिला राष्ट्रपति को चुनना चाहिए और देश इसके लिए तैयार है। मिशेल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हिलेरी क्लिंटन को 2016 में राष्ट्रपति पद के मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।