सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के तहत आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के शपथ लेने के नौ दिन बाद राज्य के नए मंत्रिमंडल ने शनिवार को यहां शपथ ली। मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल हैं। जगन ने 30 मई को अकेले शपथ ली थी। मंत्रियों के चयन में जगन ने सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा है।
सिर्फ 74 करोड़ की संपत्ति का स्वामी है मुख्यमंत्री चंद्रबाबू का कुनबा
हालांकि इन आंकड़ों पर सहज ही किसी के लिए भरोसा करना मुश्किल है, लेकिन आधिकारिक तौर पर घोषित तथ्य के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू तथा उनके परिवार के सदस्यों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 74 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
तेलंगाना पर पीछे हटने से दिग्विजय का इंकार
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मुद्दे से पीछे हटने से साफ इनकार किया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस नेतृत्व से आग्रह किया था कि राज्य के विभाजन के फैसले को वापस ले लेना चाहिए।