कर्नाटक प्रहसन से विपक्षी एकजुटता को मिली संजीवनी
कर्नाटक में हुए सियासी प्रहसन के बाद देश भर जो संदेश गया है, उसी के मद्देनजर यह सवाल भी पूछा जाने लगा है कि क्या इसका असर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक रहेगा? अपने आप में यह बड़ा सवाल है। कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले भले ही बीएस येदियुरप्पाल ने इस्तीफा देकर ज्यादा किरकिरी होने से खुद को बचा लिया, लेकिन इस पूरे प्रकरण में भाजपा ने काफी-कुछ खोया है। इतना ज्यादा खोया जिसकी भरपाई आने वाले तीन विधानसभा चुनावों और 2019 चुनाव तक भी शायद ही हो सके। जानकार मानते हैं कि कर्नाटक में भले ही कांग्रेस के सहारे जेडीएस को लाभ मिला हो, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है।
तिरुपति में अमित शाह के काफिले पर पथराव, लगे गो बैक के नारे
कर्नाटक में चुनाव प्रचार संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचे तो उनके काफिले पर पथराव किया गया और अमित शाह गो बैक के नारे भी लगाए गए। दरअसल, तेगुलुदेशम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के आंध्र प्रदेश दौरे का विरोध किया।
कर्नाटक तय करेगा शाह का भविष्य
राजनीतिक गलियारों में इस बात का शोर मचा है कि कर्नाटक चुनाव में अगर भाजपा हारी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा की चुनावी जीत के चाणक्य अमित शाह की छुट्टी हो जाएगी। लिहाजा कर्नाटक चुनाव शाह के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। अमित शाह को करीब से जानने वाले बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष को इतना नर्वस उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। इसकी वजहें भी हैं। पहली यह कि भाजपा का आंतरिक सर्वे भी उन्हें कर्नाटक में जीत की गारंटी नहीं दे रहा है और दूसरी आरएसएस के नीति-नियंता कर्नाटक की चुनावी बिसात पर शाह की चली गई चाल से बेहद नाराज हैं।
कर्नाटक की रैलियों में खूब गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस एक डील पार्टी, इसे कोई नहीं बचा सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ उनका विरोध करना है। उन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान बाधा डालने के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस को डील पार्टी बताते हुए मोदी ने कहा कि अब इसे कोई नहीं बचा सकता।
प्रधानमंत्री पर फिर बरसे राहुल गांधी, किसानों के मुद्दे पर मोदी को दिया 'एफ' ग्रेड
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र ने राज्य के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कर्नाटक के किसानों को निराश करने का आरोप लगाया और किसानों के मामले में मोदी सरकार को 'विफल' करार देते हुए 'एफ' ग्रेड दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी योजना में केंद्र का कोई योगदान नहीं रहा है।
राहुल का दावा; विपक्षी एकजुटता से भाजपा की हार तय, मोदी भी गंवा सकते हैं वाराणसी की सीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता पर भरोसा जताते हुए रविवार को कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी और उनके खिलाफ अगर सपा, बसपा और कांग्रेस एकजुट हो गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी वाराणसी की सीट भी गंवा देंगे। राहुल ने किसी तीसरे मोर्चे के उदय की उम्मीदों को भी खारिज किया।
कर्नाटक चुनाव : 600 से अधिक मठों के इर्द-गिर्द ही घूम रही कांग्रेस और भाजपा की राजनीति
लोकतंत्र के लिए इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है जब दो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा राज्य के 30 जिलों में 600 से अधिक मठों और उनके महंतों को जीत-हार का माध्यम मान लिया हो। हालांकि राजनीति के जानकारों की मानें तो कर्नाटक में हमेशा से ही मठों की राजनीति हावी रही है और लोगों पर मठों का खासा प्रभाव रहा है।
सिद्धारमैया की सियासी चाल में उलझे भाजपा के शाह, लिंगायत मठ प्रमुख के चरणों में मत्था टेका
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं। वह अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले तुमकुर स्थित सिद्दगंगा मठ पहुंचे और श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी के चरणों में सिर नवाजकर आशीर्वाद लिया। अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं हैं।
राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को बताया; मोदी जी को कहां से आया था नोटबंदी का आइडिया
राहुल गांधी ने गुलबर्गा में व्यापारियों और पेशेवर लोगों से एक कार्यक्रम में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा और कई सवाल भी पूछे। राहुल ने कहा, नोटबंदी आरबीआई, अरूण जेटली या वित्त मंत्रालय का नहीं बल्कि आरएसएस का आइडिया था।