पनामा केस में नवाज के दामाद गिरफ्तार, पत्नी संग मिली जमानत
नवाज शरीफ के दामाद को पाकिस्तान पहुंचते ही राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया। डॉन न्यूज के मुताबिक लंदन में शरीफ परिवार के स्वामित्व वाली संपत्तियों से संबंधित मामले में लंदन से पाकिस्तान पहुंचते ही मरियम के पति कैप्टन मुहम्मद सफदर (सेवानिवृत्त) को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।
पूरी कांग्रेस पार्टी ही जमानत पर चल रही है : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा, 'हिमाचल में आज जमानती सरकार चल रही है। कांग्रेस के लोग एक बार मिलने आए। मैंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री का पूरा परिवार भ्रष्टाचार के मसले में जमानत पर बाहर है। आप सीएम बदलते क्यों नहीं हैं। तो वे बोले कैसे बदलें, हमारी तो पूरी पार्टी ही जमानत पर है। पार्टी चीफ युवराज भी नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर हैं।
जमानत मिलते ही बोले माल्या- मीडिया के प्रति जवाबदेह नहीं
कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में भारत में वांछित शराब कारोबारी और king of good times के नाम से मशहूर विजय माल्या को लंदन की कोर्ट से फिलहाल जमानत मिल गई है। माल्या ने को दावा किया कि अपने मुकदमे के पक्ष में पैरवी करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं। अपने प्रत्यर्पण से जुड़े मामले की सुनवाई के सिलसिले में वह वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें चार दिसंबर तक जमानत दे दी गई।
डीए केस में वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी को मिली जमानत
आय से अधिक संपत्ति मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को जमानत मिल गई है। दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद वीरभद्र सिंह को जमानत दी गई।
विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, तीन घंटे में मिली जमानत
दिग्गज शराब कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को लंदन की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया। अदालत के निर्देशानुसार उन्हें वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया जहां गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। जमानत के बाद माल्या ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय मीडिया ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। वह निर्दोष हैं। कोर्ट में पेशी को लेकर उन्होंने कहा कि वह प्रत्यर्पण सुनवाई का सामना करेंगे।
मानहानि केस में केजरी समेत 6 को जमानत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आप के पांच अन्य नेताओं को मानहानि के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल व आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर किया था।
MP भर्ती घोटाले में दिग्विजय को जमानत
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में 1993 से 2003 के बीच फर्जी भर्ती मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शनिवार को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पूरक चार्जशीट पेश की थी।
जमानत से उत्साहित सोनिया बोलीं - नहीं डरेंगे हम
नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत से उत्साहित सोनिया और राहुल ने केन्द्र सरकार पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केन्द्र सरकार से नहीं डरेगी। सोनिया ने कहा कि मैं अदालत में साफ मन से पेश हुई हूं। मुझे जरा भी संदेह नहीं है कि सच्चाई जरूर सामने आएगी। नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पांच आरोपियों को जमानत दे दी। कोर्ट ने शिकायतकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी की सोनिया-राहुल का पासपोर्ट जब्त करने की अपील को खारिज कर दिया।
लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार को जमानत दे दी। लालू अभी रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। संभवत: शनिवार को लालू जेल से रिहा हो जाएंगे। चारा घोटाला मामले में दोषी पाए जाने पर लालू को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने लालू को तीन आधार पर जमानत दी है। पहला समानता का आधार, 37 दोषियों को जमानत मिल चुकी है। दूसरा लालू पहले ही एक साल की सजा काट चुके हैं और तीसरा लालू पर लागू शर्ते निचली अदालत तय करेगी। हालांकि जमानत से लालू की संसद से अयोग्यता पर तथा चुनाव लड़ने को लेकर व्यवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
लाल मस्जिद केस में भी मुशर्रफ को जमानत
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को इस्लामाबाद की लाल मस्जिद पर 2007 में की गई सैन्य कार्रवाई से संबंधित मामले में सोमवार को जमानत दे दी। इस कार्रवाई में लगभग 90 धार्मिक विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। यह जानकारी वकीलों ने दी।