जयंत बोले; हां! हम एयर इंडिया का निजीकरण कर रहे हैं, इसी साल
कर्ज से दबी एयर इंडिया के निजीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी हो जाएगी। नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा, हम एयर इंडिया का निजीकरण कर रहे हैं। मतलब एयर इंडिया की 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को स्थानांतरित की जाएगी।
यशवंत के बाद स्वदेशी जागरण मंच ने भी केन्द्र की नीतियों को लेकर उठाये गंभीर सवाल
पूर्व केन्द्र मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के बाद स्वदेशी जागरण मंच ने भी केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक अश्विनी कुमार ने कहा कि मौजूदा आर्थिक नीतियों में कुछ चीजें हैं जिन्हें बदलना जरूरी है। तो वहीं बेटे जयंत ने पिता को काउंटर करता लेख लिख डाला है।
इंफोसिस में केन्द्रीय राज्य मंत्री की पत्नी की नियुक्ति से संस्थापक नाराज
इन दिनों टेक कंपनी इंफोसिस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कंपनी के संस्थापकों और वर्तमान मैनेजमेंट की तनातनी अब जगजाहिर है। संस्थापक नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की पत्नी पुनीता कुमार सिन्हा की नियुक्ति के भी खिलाफ हैं। इस बीच इन्फोसिस के निदेशक मंडल और मैनेजमेंट ने अपने-अपने उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें आश्वस्त किया है कि कंपनी के बेंगलुरु स्थिति मुख्यालय पर काम सामान्य तरीके से हो रहे हैं।
ममता की सुरक्षा पर संसद में भारी हंगामा, TMC बोली- जान से मारने की थी साजिश
संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर तृणमूल सांसदों ने भारी हंगामा किया। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि ममता बनर्जी को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। दरअसल ममता बनर्जी के विमान में ईंधन कम था बावजूद इसके उस विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर काफी देरी से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।
'बजट में किसानों और गरीबों का रखा गया है खास ख्याल'
वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को कहा कि आगामी बजट कृषि, रोजगार सृजन तथा गरीबी उन्मूलन पर खास ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का यह दूसरा पूर्ण बजट होगा जिसे 29 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा।
लोकसभा में बीमा संशोधन विधेयक-2015 मंजूर
लोकसभा ने बुधवार को बीमा विधि संशोधन विधेयक 2015 को भी अपनी मंजूरी दे दी। यह विधेयक इस संबंध में लाए गए अध्यादेश का स्थान लेगा। सदन में वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि देश का जीडीपी तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में बीमा क्षेत्र का आकार और प्रभाव भी बढ़ रहा है।