हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम ; पंजे के सिंबल पर लड़ती कांग्रेस तो नतीजे कुछ और होते
हरियाणा के पांच नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इन पांचों शहरों में कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने उन्हें सीधी टक्कर दी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि कांग्रेस पंजे के सिंबल पर लड़ती तो परिणाम कुछ और होते।
चमराड़ा की चौपाल में हर्षिता ने की किसानों के हक की बात और फिर हो गई हत्या!
बड़ी ही अजीब कहानी है हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या का। हर्षिता ने चमराड़ा की चौपाल में युवा किसान जागृति मिशन के कार्यक्रम में युवाओं का आह्वान किया कि 36 बिरादरी के भाईचारे को कायम रखें। हर्षिता ने किसानों की दुर्दशा पर कहा कि किसान परेशान हैं। उसे फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। इसके डेढ़ घंटे बाद हर्षिता की हत्या कर दी गई।
नेताओं के हिस्से अब गुस्साई जनता का थप्पड़
जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। इसीलिए आपा खोकर नेताओं को सरेआम थप्पड़ जड़ने से नहीं चूक रहे हैं। रविवार को दो नेताओं के गाल पर थप्पड़ पड़े। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पानीपत में थपड़ खाया तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक का गाल चांटे से लाल हुआ।