चौकीदार बेनकाब
जी हां! हम बात कर रहे हैं प्रधानसेवक और चौकीदार की उपाधि से खुद को विभूषित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से विकास, भ्रष्टाचार, गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे को आधार बनाकर सवा सौ करोड़ देशवासियों के सामने विकास का जो रोडमैप पेश किया था और देश ने उसपर भरोसा कर एक बेहतरीन जनादेश दिया था, 2019 का चुनाव आते-आते सब हवा हो गया। मालेगांव ब्लास्ट केस में जेल की सजा काटने के बाद जमानत पर चल रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर घोषणा और उसके बाद साध्वी के विवादित बयानों से उठे सवालों का चौकीदार नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से जवाब दिया है, वह अप्रत्याशित है। इस घटनाक्रम से खुद को देश का प्रधानसेवक और चौकीदार कहने वाला शख्स वाकई बेनकाब हो गया है।
भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- बाबरी ढांचा गिराने पर मुझे गर्व है
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देश में ध्रुवीकरण की राजनीति को आयाम देते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक के बाद एक लगातार विवादित बयान दे रही हैं। ताजा बयान में उनका कहना है कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें गर्व है।
राष्ट्रपति चुनाव पर बोले शरद; भाजपा कैंडिडेट पर बन सकती है आम राय अगर...
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने इस बात के संकेत दिये हैं कि अगर भाजपा किसी कट्टर हिंदूवादी छवि वाले शख्स को राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो विपक्षी दल भी अपना प्रत्याशी उतारेंगे। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेसनीत विपक्ष के उतरने की स्थिति में शरद यादव को भी संभावित दावेदार माना जा रहा है।
ममता को भवानीपुर में चुनौती देंगे भाजपा के चंद्र बोस
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी होंगे। वह राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ खड़े होंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में बुधवार को इसकी घोषणा की।
लालू, मोदी से नहीं कहेंगे-बधाई हो!
भाजपा के अभूतपूर्व प्रदर्शन को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पचा नहीं पा रहें हैं। अपनी बेटी मीसा भारती और पत्नी राबड़ी देवी की हार से बौखलाये लालू मोदी को बधाई नहीं देंगें। उन्होंने कहा है कि पीएम हैं तो क्या मैं उनको क्यों बधाई दूंगा।
अपना गढ़ बचाने में नाकामयाब रहे अजित सिंह
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह अपना गढ़ बचाने में कामयाब नहीं हुए। बागपत संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह जैसे नए खिलाड़ी ने उन्हें मात दे दी है। सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस उपायुक्त रह चुके हैं। हाल में उन्होंने पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है।
कुछ यूं लुभा रहीं हैं स्मृति
अपने कथा वाचन के कौशल से स्मृति ईरानी अमेठी वासियों को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रहीं हैं। मां सोनिया गांधी द्वारा बेटे राहुल को जिताने की अपील के एक दिन बाद यहां से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ने 14 सभाओं में समां बांधा। कांग्रेस और राहुल गांधी पर छोटे परदे की तुलसी ने व्यंग्य बाण छोड़े और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कहानियों के जरिए खुद को लोगों से जोड़ने की कोशिश की।
OMG! आडवाणी के वफादार की जगह परेश रावल को टिकट
भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार पार्टी ने लालकृष्ण आडवाणी के खास हरीन पाठक का टिकट काट दिया है। पार्टी ने मौजूदा सांसद हरीन की जगह अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अभिनेता परेश रावल को टिकट दिया है।