लंकेश की हत्या का HC ने किया जिक्र, कहा- उदारवादी मूल्यों का सफाया खतरनाक
बांबे हाईकोर्ट ने देश में उदारवादी मूल्यों के पैरोकारों की एक के बाद एक हो रही हत्या को गंभीर माना है। कोर्ट का कहना है कि ये चलन देश के लिए खतरनाक है और इससे हमारी छवि भी खराब हो रही है। यहां कोर्ट ने कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का जिक्र किया। कहा- विपक्षी और उदारवादी मूल्यों का सफाया एक खतरनाक प्रवृति है और इससे देश की छवि खराब हो रही है।
लालू के करीबी राजद पार्षद की गोली मार कर हत्या
बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां अकसर उड़ती रहती हैं । असमाजिक तत्व कानून को लेकर कितने बेपरवाह हैं इसकी बानगी गुरुवार सुबह देखने को मिली जब राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव के करीबी पार्षद केदार राय की दानापुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
साबरमती आश्रम से नमो संदेश के मायने
गौरक्षा और गौ-भक्ति के नाम पर देश के अलग-अलग स्थानों से उपद्रव और मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को साबरमती आश्रम से गौ-भक्तों को सख्त संदेश दिया कि गौ-भक्ति के नाम पर इंसान की हत्या कर देना गांधी के देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह देश अहिंसा की भूमि है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। मेरा प्रधानमंत्री से सिर्फ एक सवाल है कि ऐसे सख्त संदेश देने के लिए भी क्या खास स्थल और खास अवसर का इंतजार करना चाहिए।
बुलंदशहर में दरिंदगी: सपा का सवाल- क्या यही है रामराज?
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। प्रदेश में रोज लूटपाट, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सरकार बदल गई है लेकिन अपराधियों के हौसले पस्त अब भी नहीं हो पाए हैं। बुधवार रात जो कुछ हुआ वो तकरीबन 10 महीने पहले हुए बुलंदशहर कांड की याद करा गया। यहां जेवर-बुलदंशहर हाईवे से जा रहे परिवार के साथ दरिंदगी हुई। अब इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी और सवाल जवाब का खेल शुरु हो गया है। सपा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या यही है रामराज्य?
लंदन में महिला सांसद की दिनदहाड़े हत्या
लंदन की एक महिला सांसद की गुरुवार को दिन दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के बाहर होने (ब्रेक्जिट) को लेकर 23 जून के जनमत संग्रह से पहले हुई हत्या से सब हैरान है। जो कॉक्स की मौत पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने दुख जताया है।
मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता ओमवीर की हत्या
ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या की आग थमी भी नहीं थी कि मुजफ्फरनगर में एक और भाजपा नेता ओमवीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कानून व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश में चौतरफा घिरी अखिलेश सरकार के लिए यह एक और झटका है।
भाजपा और बसपा के सांसद क़त्ल के इल्ज़ाम में गिरफ्तार
इसे संयोग ही कहेंगे कि दो अलग अलग मामलों में भाजपा और बसपा के दो सांसद पुलिस गिरफ्त में हैं। दोनों ही मामले हत्या से जुड़े हैं। जौनपुर से बसपा सांसद धनंजय सिंह को नौकरानी की कथित हत्या के मामले में सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। वहीं, गुजरात से भारतीय जनता पार्टी सांसद दीनू सोलंकी को सीबीआई ने आरटीआई कार्यकर्त्ता की हत्या के एक मामले में पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया गया।