कर्नाटक तय करेगा शाह का भविष्य
राजनीतिक गलियारों में इस बात का शोर मचा है कि कर्नाटक चुनाव में अगर भाजपा हारी तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा की चुनावी जीत के चाणक्य अमित शाह की छुट्टी हो जाएगी। लिहाजा कर्नाटक चुनाव शाह के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा है। अमित शाह को करीब से जानने वाले बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष को इतना नर्वस उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। इसकी वजहें भी हैं। पहली यह कि भाजपा का आंतरिक सर्वे भी उन्हें कर्नाटक में जीत की गारंटी नहीं दे रहा है और दूसरी आरएसएस के नीति-नियंता कर्नाटक की चुनावी बिसात पर शाह की चली गई चाल से बेहद नाराज हैं।
कांग्रेस देश की आवाज, पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार अब और नहीं : राहुल
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कांग्रेस की तुलना पांडवों से करते हुए कहा है कि एक तरफ वे (भाजपा) ताकत के नशे में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस देश की आवाज है।
राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को बताया; मोदी जी को कहां से आया था नोटबंदी का आइडिया
राहुल गांधी ने गुलबर्गा में व्यापारियों और पेशेवर लोगों से एक कार्यक्रम में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा और कई सवाल भी पूछे। राहुल ने कहा, नोटबंदी आरबीआई, अरूण जेटली या वित्त मंत्रालय का नहीं बल्कि आरएसएस का आइडिया था।
जय शाह के बहाने राहुल ने मोदी पर किया हमला, बोले- बेटी नहीं, बेटा बचाने में जुटी सरकार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार किया है। उन्होंने गुजरात के इस शहर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कंपनी की संपत्ति तीन साल में बेहिसाब बढ़ जाने के खुलासे पर चुप्पी को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार का नारा अब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नहीं बल्कि ‘बेटा बचाओ’ होकर रह गया है।
सोनिया का RSS पर तंज, बोलीं- सांप्रदायिक ताकतें हो रही हैं हावी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान दिए गए अपने भाषण में बिना नाम लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और कहा कि उस दौर में भी कुछ ऐसे संगठन और लोग थे जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था।
केरल : राजनीतिक हिंसा पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित
केरल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर सोमवार को विधानसभा में काफी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर केरल विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। हाल में हुई राजनीतिक हिंसा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ ही भाजपा व आरएसएस शामिल रहे हैं।
पथराव पर बोले राहुल ; प्रधानमंत्री मोदी और BJP-RSS की राजनीति का यही रास्ता है
गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर शुक्रवार को बनासकांठा गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने पथराव की घटना के पीछे पीएम मोदी और भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, 'कल की घटना में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मेरी ओर इतना बड़ा पत्थर फेंका, जो मेरे गार्ड को जाकर लग गया। मोदी जी और भाजपा-आरएसएस की राजनीति का यही तरीका है।
राहुल गांधी ने माना; कश्मीर में हिंसा से भाजपा, RSS को फायदा
छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा होने से पाकिस्तान और चीन को तो फायदा हो ही रहा है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इससे सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को हो रहा है।
मोदी सरकार के तीन साल : तीन धमाके, तीन सवाल
केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इन तीन सालों के कामकाज का निष्पक्ष और तथ्यात्मक विश्लेषण आज इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य के बारे में सोचने की संभावना बनेगी। मोदी सरकार के तीन साल में तीन बड़े धमाके हुए जिनका असर वर्तमान में भी है और भविष्य में भी होना निश्चित है। पहला धमाका था नोटबंदी का। दूसरा पशुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का और तीसरा किसानों के कर्ज माफ करने के वायदे से मुकरने का। इनमें से हर धमाके का अलग-अलग असर साफ दिखाई दे रहा है।
अचक डोले, कचक डोले...खैरा-पीपल कभी ना डोले
ट्विटर पर बेहद सक्रिय राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर इस सोशल हैंडल के जरिए मोदी सरकार और आरएसएस पर जबरदस्त हमला बोला है। आयकर विभाग की तरफ से बेनामी संपत्ति के मामले में छापों के बाद से लालू गुस्से में हैं और उन्होंने 22 ठिकानों पर मारे गए छापों की खबर को अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार की तुलना लंका से की है और दावा किया है कि वो इसे भस्म कर देंगे। राजद प्रमुख ने प्रधानमंत्री तक को नहीं बख्शा और उनको झांसों के राजा की उपाधि दी।