पांच राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव 2019 : तीसरे फेज में भी पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार, यूपी और जेएंडके फिर पिछड़ा
लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे एवं सबसे बड़े चरण के लिए गुजरात और केरल समेत 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। सभी सीटों को मिलाकर कुल 63.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में एक बार फिर बंपर वोटिंग हुई।
लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
असम और गुजरात के CM जाग गए हैं, अब समय प्रधानमंत्री मोदी को जगाने का है : राहुल गांधी
असम और गुजरात में भाजपा की सरकारों द्वारा क्रमश: किसानों का कर्ज तथा ग्रामीण बिजली बिल माफ करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि यह समय अब सो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने का है।
एनआरसी : समस्या की असली वजह तो जानिए
40 लाख लोग तकनीकी रूप से भारत के नागरिक भले नहीं हों, जिसमें भूलवश हुई गैर पात्रता शामिल नहीं है, पर ये व्यक्ति मानवीय दृष्टि से, मानवशास्त्रीय दृष्टि से, ऐतिहासिक दृष्टि से, भारतीय जनजीवन और संस्कृति की दृष्टि से और अखंड भारतीय इतिहास के डीएनए के हिसाब से उसी भारत के ही तो हिस्से हैं।
NRC पर प्रतिनिधिमंडल की एयरपोर्ट पर नो एंट्री से खफा TMC सांसदों का सदन में हंगामा
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस सियासी उठा पटक के बीच सिल्चर एयरपोर्ट पर तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनीधियों के विरोध प्रदर्शन की कोशिश को रोका गया। रात भर हिरासत में रखने के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह फ्लाइट से दिल्ली रवाना कर दिया गया। इसी मसले को लेकर टीएमसी ने शुक्रवार को सदन में जमकर हल्ला बोला,जिससे लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई।
RS में अमित शाह: राजीव गांधी ने किए थे असम समझौते पर हस्ताक्षर...उनके पास हिम्मत नहीं थी हमने दिखाई
एनआरसी को लेकर सड़क से संसद तक हल्ला मचा हुआ है। सरकार की तरफ से सफाई पेश की जा रही है तो विपक्ष केन्द्र की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को इतिहास याद दिलाया और असम एकॉर्ड 1985 पर कांग्रेस को घेरा।
असम एनआरसी लिस्ट में 40 लाख लोग नहीं शामिल, भड़कीं ममता बैनर्जी
असम का बहुप्रतिक्षित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) का फाइनल ड्राफ्ट सोमवार को जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक 3.39 करोड़ में से 2.89 करोड़ लोगों को नागरिकता के लिए योग्य पाया गया। लिस्ट को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और दोषारोपण का दौर भी शुरू हो गया है।
30 साल किए देश के नाम, अब उठाया जा रहा है नागरिकता पर सवाल
गुवाहाटी में रह रहे हक को विदेशी मामलों की ट्राइब्यूनल से एक नोटिस मिला है। इसमें उन्हें 'संदिग्ध वोटर' श्रेणी में रखते हुए ट्राइब्यूनल के सामने पेश होने को कहा गया है। इस नोटिस में हक से ट्राइब्यूनल के समक्ष दस्तावेज जमा कर अपनी नागरिकता साबित करने को कहा गया है। इन्हें बंग्लादेश का अवैध प्रवासी बताया गया है।