'ग्रुप ज्वैल' को बेचने की फिराक में थे रतन टाटा: साइरस मिस्त्री
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और ग्रुप के अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा के बीच अहम की जंग जारी है। अब मिस्त्री ने रतन टाटा पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना कि रतन टाटा, टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) को दुनिया की टॉप कंपनी आई.बी.एम. को बेचने की तैयारी कर रहे थे। टी.सी.एस. टाटा संस की सबसे बड़ी कंपनी है, जिससे ग्रुप को खासी आमदनी होती है। इसे ग्रुप अपना ज्वैल ऑफ क्राउन मानता है।
डोकोमो विवाद पर साइरस ने खोला मुंह, कहा- बंद करें कहना कि टाटा संस के मूल्यों को तोड़ा गया
कॉरपोरेट जगत में इन दिनों टाटा संस में चल रही उथल पुथल की चर्चा है। रोज नए खुलासे और इस मसले को लेकर राजनीति हो रही है। अब साइरस मिस्त्री ने डोकोमो विवाद पर अपना पक्ष साझा किया है। उन्होंने कहा है कि टाटा संस को उनके सभी फैसलों की जानकारी थी। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मिस्त्री ने ये भी कहा कि डोकोमो के साथ समझौता उनके चेयरमैन बनने से पहले ही हो गया था। दरअसल, टाटासंस ने मिस्त्री पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कम्पनी के मूल्यों और नियमों के खिलाफ जाकर समझौता किया।