तो ये है पूनम सिन्हा को लखनऊ से टिकट मिलने की असल वजह!
शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं तो उनकी पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गईं। श्रीमती सिन्हा के सपाई होने के साथ ही सवाल उठने लगा है कि आखिर किस गणित के तहत उन्हें लखनऊ से टिकट दिया गया। तो इसका जवाब मतदाताओं के गुणा भाग से जुड़ा है।
भाजपा के स्थापना दिवस पर बिहारी बाबू ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मालूम हो कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है।
लोकसभा चुनाव : आडवाणी की जगह अमित शाह और शत्रुघ्न सिन्हा की जगह रविशंकर लड़ेंगे चुनाव
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अब तक पांच सूची जारी कर चुकी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से और रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगे। लालकृष्ण आडवाणी और शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया गया है।
शत्रु का PM मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, ट्वीट में राहुल गांधी की जमकर तारीफ
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम की दावेदारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान की आलोचना के लिए पीएम मोदी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाए पीएम मोदी ध्यान बंटाने की राजनीति कर रहे हैं।
बागी यशवंत सिन्हा का ऐलान- भाजपा से संबंध खत्म, पार्टी बोली- बोल रहें हैं कांग्रेस की भाषा
कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मुखर रहे वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आखिर अपना बरसों पुराना नाता तोड़ लिया। एसकेएम हॉल में आयोजित राष्ट्र मंच से सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का एलान किया। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि वे कांग्रेस की बोली बोल रहें हैं।
भाजपा में मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हुआ, अब मैं आजाद शख्स हूं : शत्रुघ्न सिन्हा
यशवंत सिन्हा के राष्ट्र मंच से जुड़ने के बाद भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हो रहा था। अब वह खुली हवा में सांस लेने वाले आजाद शख्स हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा के अपनी ही पार्टी भाजपा से काफी समय से अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं।
यशवंत सिन्हा ने बनाया 'राष्ट्र मंच', मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता और पूर्व वित्त तथा विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को राष्ट्रीय मंच को घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे और उसके साथ दूसरे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने PM से पूछा सवाल; गुजरात में भाजपा अगर हारी तो जिम्मेदारी कौन लेगा?
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर एक बार फिर से अपने अंदाज में निशाना साधा है। भाजपा नेता ने कहा, 'अगर हम जीत जाते हैं, तो हमें पता है कि आपको पूरा श्रेय मिलेगा, लेकिन अगर हम हार जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
यशवंत ने मोदी की तुलना तुगलक से की, कहा- उसने भी की थी नोटबंदी
नोटबंदी के फैसले को लेकर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के तेवर और तल्ख हो गए हैं। वो अपनी पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री को खूब खरी खोटी सुना रहें हैं। इस बार उन्होंने मोदी के फरमान की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की है।
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।