दक्षिणी चीन सागर में फिर से बढ़ा तनाव, चीन और अमेरिका के युद्धपोत आए आमने-सामने
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अशांति का एक प्रमुख कारण बने दक्षिणी चीन सागर (साउथ चाइना सी) का विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी और चीनी जहाज करीब-करीब आमने-सामने आ गए।
दक्षिण चीन सागर में उड़ान भरने पर चीन ने अमेरिका को धमकाया
विवादित दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी विमान के उड़ान भरने पर चीन ने अमेरिका पर इलाके में तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर पर अमेरिकी बमवर्षक बी-52 का उड़ान भरना उकसावे वाली कार्रवाई है।
दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी जंगी जहाज को देखकर भड़का चीन
चीन की सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दक्षिण चीन सागर में स्थित हुआंग्यान द्वीप के नजदीक बिना अनुमति चीनी सीमा में प्रवेश करने वाले अमेरिका के जंगी जहाज के खिलाफ कार्रवाई करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि अमेरिका ने ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।
ट्रम्प की टिप्पणी पर चीन का पलटवार, अमेरिका को बताया बड़ा खतरा
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे की आलोचना पर जबरदस्त पलटवार किया है। उसने कहा है कि अमेरिका उसकी संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा है। यूएन महासभा में ट्रम्प ने रूस और चीन का नाम लिए बिना यूक्रेन और प्राकृतिक संपदा के लिहाज से समृद्ध दक्षिण चीन सागर की 'संप्रभुता पर खतरे' की बात कही थी।