जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जयराम ठाकुर ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली। ठाकुर के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। जयराम ठाकुर मंडी जिले के पहले ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। वह सेराज से विधायक हैं।
18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच रुपाणी की ताजपोशी
विजय रुपाणी की गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी हो गई है। शानो शौकत भरी शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा एनडीए शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। आकर्षण का केन्द्र बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी रहे जो 15 साल बाद गुजरात आए।
चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषी करार, जगन्नाथ मिश्रा समेत 6 आरोपी बरी
चारा घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा समेत मामले के सभी 34 आरोपियों पर सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 16 आरोपियों को दोषी करार दिया है, वहीं मामले के बाकी बचे सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
सरकार बदली पर नहीं बदली 'ट्रांसफर मैन' की तकदीर
श और प्रदेश की सरकार बदल गई लेकिन हरियाणा के चर्चित आईएएस डॉ. अशोक खेमका की तकदीर में तबादला पहले भी था और अब भी वैसा ही है। 24 साल की नौकरी में ये उनका 51वां ट्रांसफर है। फिलहाल उनकी प्रदेश के तेज-तर्रार मंत्री अनिल विज के विभाग में वापसी हो गई है। खेमका को खेल और युवा मामलों के विभाग का प्रिंसिपल सेक्रटरी बनाया गया है।
नीतीश ने दी शरद को चुनौती ; 'वो' भाजपा संग गठबंधन स्वीकार करें या फिर अपना रास्ता चुन लें
बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि शरद यादव किसके प्रति वफादार रहना चाहते हैं, इसका फैसला वह खुद करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का फैसला पूरी पार्टी की सहमति से लिया गया है। इस परिस्थिति में वो भाजपा के साथ गठबंधन स्वीकार करें या फिर अपना रास्ता चुन लें।
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश में मदरसों की होगी वीडियोग्राफी, महली ने खड़े किए सवाल
उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी मदरसों को इस आशय का एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त को मदरसों में तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान भी गाया जाए।
'गहलोत की वजह से नहीं दिया था वोट'
कारवां गुजर गया है कुछ के लिए अब भी गुबार बाकी है। कुछ ऐसा ही गुजरात की राज्यसभा सीटों के परिणामों के बाद हो रहा है। गुबार कुछ निकाल चुके हैं तो कुछ, कुछ घण्टों की खामोशी के बाद निकाल रहें हैं। इन्हीं में हैं 'बापू' यानी शंकर सिंह वाघेला। जिन्होंने अपने मुताबिक नतीजे ना आने के बाद दोष कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत पर मढ़ा है।
कांग्रेस ने वाघेला समेत 14 विधायकों को किया निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी व्हिप को नजरअंदाज करने के कारण कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दिग्गज नेता अहमद पटेल की मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में जीत के दूसरे ही दिन ही इन्हें निष्कासित कर दिया गया। इनमें शंकर सिंह वाघेला और उनके बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शामिल हैं। शंकर सिंह पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। लेकिन विधायक होने के चलते विधानसभा में वे तकनीकी तौर पर कांग्रेस के सदस्य थे।
लालू के करीबी राजद पार्षद की गोली मार कर हत्या
बिहार में कानून व्यवस्था की धज्जियां अकसर उड़ती रहती हैं । असमाजिक तत्व कानून को लेकर कितने बेपरवाह हैं इसकी बानगी गुरुवार सुबह देखने को मिली जब राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव के करीबी पार्षद केदार राय की दानापुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
फडणवीस ने माना इंदिरा का लोहा, बोले- आपातकाल की वजह से उनके योगदान को भुला नहीं सकते
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं स्व. इंदिरा गांधी को याद किया और उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। फडणवीस यहां विधान परिषद में इंदिरा गांधी की जन्मशती पर उनकी प्रशंसा करने वाले एक प्रस्ताव को पेश करने के बाद अपनी बात रख रहे थे।