'सेनिटरी नैपकिन हमारी जरूरत है सर, शौक नहीं '
1 जुलाई से सरकार ने वस्तु एवम सेवा कर कानून लागू कर दिया है। कुछ उत्पादों पर टैक्स कम हुआ है, कुछ NIL श्रेणी में हैं तो कुछ पर टैक्स सोच से परे है। इसी सोच से परे और बढ़े हुए टैक्स की जद में आती है सेनिटरी नैपकिन। आज की तारिख में कई महिलायें, कई बच्चियां इसे प्रयोग में लाती हैं। आधी आबादी से ताल्लुक रखती हूं सो कह सकती हूं कि पुराने या फिर दादी- नानी के जमाने के मुकाबले पर्सनल हाइजिन के लिए काफी अहम हैं। इन्हें हम लक्जरी के तौर पर इस्तेमाल नहीं करते बल्कि ये तो हमारी जरूरत हैं।
इस आईपीएस अधिकारी से तो सपने में भी डरते हैं लालू
आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना लालू यादव के लिए कोई नया नाम नहीं है। बहुचर्चित चारा घोटाले की जांच की जिम्मेदारी भी अस्थाना को ही दी गई थी। उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 1996 में चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद ही लालू यादव को 1997 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था। अस्थाना 1984 के बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज के बहाने गुंटुर में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज के बहाने विपक्षी दलों को फिर से एकजुट करने की एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। कांग्रेस ने तमाम दलों को संदेश दिया कि करुणानिधि के जन्मदिन आयोजन के बाद अगले ही दिन (रविवार 4 जून 2017) आंध्र प्रदेश के गुंटुर में पूरा विपक्ष एकजुट होकर पहुंचे। कांग्रेस की ओर आयोजित इस रैली में लगभग 12 विपक्षी दलों के पहुंचने की बात कही जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से रैली को संबोधित करेंगे।
भीम आर्मी, मायावती, सोशल मीडिया और उत्तर प्रदेश में बदलती दलित राजनीति
सहारनपुर में जो हुआ वो सबके सामने है। दो जातियों के बीच संघर्ष इतना बढ़ा की दंगों का रूप इख्तियार कर लिया। स्पष्ट दिख रहा है कि सूबे में दलितों पर राजनीति का परिदृश्य बदल रहा है। दंगों के काफी अरसे बाद मायावती दंगा पीड़ितों से मिलीं जरूर लेकिन पहले वाली चमक नहीं दिखी। इस उपद्रव के बीच एक नई सेना लोगों के दिलों में पैठ बना चुकी है। रंग वही नीला है लेकिन चेहरा बदला-बदला सा है। भीम आर्मी का युवा चेहरा हैं चंद्रशेखर आजाद 'रावण'। दलितों को अपना भविष्य अब चंद्रशेखर आजाद में दिखने लगा है।
BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पास किए गए ये प्रस्ताव
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में लोक कल्याण हेतु लिए गए निर्णयों ने आर्थिक विकास, राजनीतिक विश्वास, उन्नतिशील भारत के निर्माण एवं वैश्विक पटल पर भारत की साख में मजबूती के लक्ष्यों को हासिल किया है। शासन की नीतियों से समाज के अंतिम छोर पर खड़े आम व्यक्ति की आशाओं, आकांक्षाओं की पूर्ति करने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक काम कर रही है।
शाह देंगे नरोदा पाटिया दंगों की दोषी की गवाही!
डॉ.माया कोडनानी। एक ऐसा नाम जो 2002 में हुई गुजरात दंगों की सुर्खियां बना। पेशे से चिकित्सक कोडनानी मंत्री भी रहीं। उनके खिलाफ मामला चला और उन्हें दोषी मानते हुए कोर्ट ने 28 साल की सजा सुनाई। वो बार-बार अपनी बेगुनाही का राग अलापती रहीं, कहती रहीं कि वो सीन ऑफ क्राइम पर मौजूद नहीं थीं और ना उन्होंने भड़काऊ भाषण ही दिया था जिससे दंगा भड़का। खैर, अब वो चाहती हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनकी गवाही दें। वो कोर्ट को बतायें कि कोडनानी वाकई बेगुनाह हैं। लेकिन क्या शाह के राजनीतिक सफर और रसूख के लिए सही होगा?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तहत 403 सीटों के लिए हुए चुनावों के नतीजों ने जता दिया है कि जनादेश एक बहुमत की सरकार के लिए मिला हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। 37 साल बाद किसी पार्टी ने 300 का आंकड़ा पार किया है। भाजपा ने 15 साल बाद शानदार तरीके से वापसी की है। एनडीए को 324 सीटें मिली है जबकि भाजपा ने अपने दम पर 12 सीटों पर भगवा लहराया हैं। समाजवादी पार्टी ने 29 कुल 47 सीटें, बहुजन समाज पार्टी ने 19, कांग्रेस ने 7 और अन्य ने भी 5 सीट हासिल की है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन आगे और कौन पीछे
उत्तर प्रदेश की ही तरह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे पूर्ण बहुमत की सरकार की प्रबल इच्छा को दर्शाते हैं। 70 सीटों के लिए 15 फरवरी को संपन्न हुए चुनावों के भी नतीजे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गए हैं। भाजपा के खाते में 57 और कांग्रेस के खाते में 11 सीटें गई हैं वहीं अन्य को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन आगे और कौन पीछे
जहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में कांग्रेस के हाथ निराशा लगी है वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे पार्टी के लिए उत्साहवर्धक साबित हुए है। 117 सीटों के लिए 4 फरवरी को संपन्न हुए चुनावों के परिणाम कांग्रेस के ताकत को बढ़ाने वाले हैं। यहां कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में भी 20 सीटें आईं हैं, शिरोमणि अकाली दल ने भी 15 सीट पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने भी 3 सीटों पर कब्जा जमाया है। लोक इंसाफ पार्टी 2 पर जीती है।
गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे : जानिए! कौन आगे और कौन पीछे
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 के तहत 40 सीटों के लिए 4 फरवरी को संपन्न हुए चुनावों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। पार्टी ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया है वहीं भाजपा को 13 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। 3 पर गोवा फॉरवर्ड पार्टी, 3 पर महाराष्ट्रवादी गोमांतक और एक सीट पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और 2 पर निर्दलीय ने जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव की सबसे बड़ी बात यह है कि मेंडरम सीट से मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर भी चुनाव हार गए हैं,