महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
महाराष्ट्र में सत्ता की जंग पहुंची दिल्ली, आज सोनिया से मिलेंगे पवार तो शाह से मिलेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी जंग अब दिल्ली में लड़ी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मिलने वाले हैं, वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।
विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।
Exit Polls Result 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में एक बार फिर भाजपा की ही लहर
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद छह एग्जिट पोल्स में क्रमश: भाजपा-शिवसेना गठबंधन और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। हालांकि चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आने हैं, लेकिन एग्ज़िट पोल ने अपना रिजल्ट दे दिये हैं।
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधान सभा सीटों पर मतदान संपन्न, नजरें अब नतीजों पर
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया। सोमवार शाम 6.00 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 60.5 प्रतिशत और हरियाणा की 90 सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 21 अक्टूबर को मतदान और 24 को नतीजे
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतदान कराकर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
इन सहकारी बैंकों में नोटबंदी के बाद जमा हुईं थी सबसे अधिक रकम
8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा के बाद देश के 10 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (डीसीसीबी) में सबसे अधिक प्रतिबंधित नोट जमा हुए थे, उनके शीर्ष पदों पर बड़े राजनीतिक दलों के नेता हैं. इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं।